दिवाली को लेकर Google पर पूछे जाते हैं ऐसे चौंकाने वाले सवाल, क्या आप जानते हैं इनका जवाब

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Oct 2025 9:28 AM

विज्ञापन

दिवाली को लेकर सवाल-जवाब

Facts About Diwali: पूरे भारत में दिवाली का फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है. दीप और लाइटों से जगमगाते इस फेस्टिवल की इंटरनेट पर भी बड़ी धूम मची है. इस फेस्टिवल को लेकर इंटरनेट पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं दिवाली से जुड़े कुछ फैक्ट्स.

विज्ञापन

Facts About Diwali: दिवाली का पर्व भारत के कोने-कोने में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग दीप जलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाते हैं. दीप और लाइटों से जगमगाते इस फेस्टिवल की इंटरनेट पर भी बड़ी धूम मची है. लोग दिवाली को लेकर कई चीजें सर्च कर रहे हैं जैसे कि दिवाली पर भेजे जानें वाले WhatsApp संदेश, रंगोली डिजाइन और दिवाली डेकोरेशन. इसी के साथ दीपावली को लेकर इंटरनेट पर अजीब सवाल पूछे जा रहे हैं. आइए, जानते हैं ये सवाल क्या हैं और इनका जवाब क्या है.

Why is Diwali Festival Celebrated: दिवाली क्यों मनाते हैं?


दिवाली (Diwali 2025)
केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाता है. इस दिन लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके दीपों, रंगोली और फूलों से सजाते हैं. मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे, तब से ये पर्व हर साल दिवाली के रूप में मनाया जाता है.

Diwali FAQs: दिवाली से जुड़े कुछ सवाल

2025 में दिवाली 20 या 21 को है?

साल 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी. इस दिन पूरे देश में दीपों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

दिवाली क्या है और हम इसे क्यों मनाते हैं?

दिवाली हिंदू का फेमस फेस्टिवल है. जब भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में इस पर्व को पहली बार मनाया गया था.

दिवाली सिख है या हिंदू उत्सव है?

दिवाली मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन सिख और जैन समुदाय भी इसे मनाते हैं. सिखों के लिए यह गुरु हरगोबिंद साहिब जी की रिहाई से जुड़ा है, जबकि जैन धर्म में यह भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

2050 में दिवाली कब होगी?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2050 में दिवाली 28 अक्टूबर (शुक्रवार) को पड़ेगी.

छोटी दिवाली पर किसकी पूजा होती है?

छोटी दिवाली पर भगवान यमराज और देवी काली की पूजा की जाती है.

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं कैसे दें?

दिवाली पर दोस्तों को भेजें ये बधाई संदेश 

हर कोई मुस्कुराए, हर घर सजे दीपों से, यही हमारी शुभकामना है.
इस दीपावली पर आपके सारे अधूरे सपने पूरे हों.
दीयों की जगमगाहट में खुशियां ढेर सारी आएं – हैप्पी दीपावली!
रोशनी की तरह आपके जीवन में भी चमक बनी रहे.
इस दिवाली पर आपकी मुस्कान सबसे बड़ी मिठाई बने.

2025 में धनतेरस कब है?

18 अक्टूबर 2025

हिंदू कैलेंडर के अनुसार दीपावली कब मनाई जाती है?

हिंदी कैलेंडर के अनुसार, दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. 

दिवाली पर किस भगवान की पूजा होती है?

दिवाली पर गणेश और लक्ष्मी की पूजा होती है.

क्या दिवाली प्रकाश का पर्व है?

हां.

दिवाली कब होती है?

दिवाली हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाती है. यह दिन आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर में पड़ता है.

छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली में क्या अंतर है?

छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी को मनाई जाती है, जबकि बड़ी दिवाली अमावस्या के दिन होती है.

छोटी दीपावली का दूसरा नाम क्या है?

छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Badhai Sandesh: दिवाली पर भेजें ये 20 बधाई संदेश, खुशियों और रौशनी से भर जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें- Diwali Par Nibandh in Hindi: प्रकाश के पर्व दिवाली पर 3 छोटे निबंध, 5 मिनट से भी कम में हो जाएगा याद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola