Diwali 2025 Badhai Sandesh: दिवाली पर भेजें ये 20 बधाई संदेश, खुशियों और रौशनी से भर जाएगा जीवन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Oct 2025 9:25 AM

विज्ञापन

दिवाली बधाई संदेश (फोटो एआई जेनरेटेड है)

Diwali 2025 Badhai Sandesh: दिवाली हमारे लिए बहुत खास पर्व है. इस खास पर्व पर हम एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं. अगर आपको भी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को दिवाली के मौके पर बधाई संदेश भेजना है तो यहां हम आपको 20 बधाई संदेश बताएंगे.

विज्ञापन

Diwali Badhai Sandesh In Hindi: दिवाली एक ऐसा फेस्टिवल है जो पूरे भारत के अलग-अलग कोने में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है. रोशनी, मिठास और खुशियों से भरे इस पर्व को लोग अपनों के बीच मनाते हैं. लेकिन कई बार काम से छुट्टी न मिलने के कारण या एक दूसरे से दूर रहने के कारण, लोग फोन पर बधाई संदेश भेजते हैं. अगर आपके परिवार के लोग और दोस्त यार भी इस बार दिवाली के मौके पर आपसे दूर रहने वाले हैं तो उन्हें यहां बताए गए Diwali Best Wishes भेज सकते हैं. 

दिवाली का महत्व (Importance of Diwali)

दिवाली को ‘प्रकाश का त्योहार’ कहा जाता है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक (What Diwali Festival Symbolise) है. घरों में दीये जलाए जाते हैं, मिठाइयां बांटी जाती हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है. 

दिवाली क्यों मनाई जाती है?(Diwali Kyu Manayi Jati Hai)

हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थी. ऐसे में हर साल इस मौके पर दीप और कैंडल आदि जलाकर लोग दिवाली मनाते हैं. 

दिवाली बधाई संदेश(Diwali Badhai Sandesh)

  1. रोशनी से जगमगाए आपका घर, खुशियों से भर जाए जीवन. शुभ दीपावली!
  2. इस दिवाली आपकी जिंदगी में लक्ष्मी जी का वास हो और दुखों का नाश हो.
  3. दीप जलें तो रौशनी बने, आपकी हर मुस्कान कहानी बने. हैप्पी दिवाली!
  4. पटाखों की आवाज से गूंजे आसमान, हर चेहरे पर हो मुस्कान.
  5. इस दिवाली अपनों के संग बिताएं खुशियों के पल.
  6. लक्ष्मी जी आपके घर सदा विराजें, और गणेश जी आपकी राहें आसान करें.
  7. दीयों की रोशनी में हर अंधेरा दूर हो, हैप्पी दीपावली!
  8. इस दिवाली आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हों.
  9. मिठाई की तरह मीठे रिश्ते और दीयों की तरह चमकता जीवन मिले.
  10. पटाखों की तरह धमाकेदार हो आपकी जिंदगी!
  11. मां लक्ष्मी आपके घर खुशहाली भर दें.
  12. दीपावली आपके जीवन में नए अवसर लेकर आए.
  13. मुस्कुराते रहिए, रोशनी फैलाते रहिए.
  14. इस दिवाली सबके चेहरे पर मुस्कान लाना न भूलें.
  15. हर दिन हो जैसे दीपावली, हर रात जगमगाए.
  16. खुशियों की फुलझड़ियां हर दिशा में छा जाएं.
  17. आपकी मेहनत का हर फल मीठा हो, शुभ दीपावली.
  18. दीपक की तरह आपके जीवन में आशा की लौ जलती रहे.
  19. इस दिवाली से शुरुआत करें नई उम्मीदों की.
  20. भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे.

यह भी पढ़ें: 20 या 21 अक्टूबर, जानें कब है दिवाली? इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

यह भी पढ़ें: प्रकाश के पर्व दिवाली पर 3 छोटे निबंध, 5 मिनट से भी कम में हो जाएगा याद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola