वाह! बढ़ गई STET की लास्ट डेट, एग्जाम और रिजल्ट को लेकर जानें जरूरी बातें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Sep 2025 9:25 AM

विज्ञापन

STET परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

STET Exam Registration Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब 5 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पेपर पैटर्न आदि जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन

STET Exam Registration Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब 5 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 तय की गई थी. 

STET Exam Date: परीक्षा की तारीखें एवं परिणाम

  • परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा.
  • परिणाम 16 नवंबर 2025 तक घोषित किए जाएंगे.

STET पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलेगा, जिससे वे भविष्य में होने वाली BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में सीधे आवेदन कर सकेंगे.

STET Exam Paper Pattern: पेपर पैटर्न

  • परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी.
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे.
  • कुल 150 प्रश्न होंगे — 100 विषय से और 50 शिक्षक कला व अन्य दक्षताओं से.
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
  • परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी.

STET Exam Eligibility: योग्यता और पात्रता 

पेपर-I (माध्यमिक स्तर)

विषय: हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला आदि.

योग्यता: संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर व B.Ed. (50% अंक) या 4 वर्षीय BA/B.Ed. या BSc/B.Ed. पाठ्यक्रम.

पेपर-II (उच्च माध्यमिक स्तर)

विषय: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस आदि.

योग्यता

  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + B.Ed. (50%)
  • या न्यूनतम 45% अंक + B.Ed.
  • या 55% अंक + M.A./M.Sc. + 3 वर्षीय B.Ed./M.Ed.
  • वाणिज्य विषय के लिए स्नातकोत्तर अनिवार्य.
  • कंप्यूटर साइंस विषय में B.Ed जरूरी नहीं; B.Tech/B.E./समकक्ष डिग्री मान्य होगी.

STET Exam Age Limit: आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष.
  • महिला व BC/MBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट.
  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट.

STET Registration Fees: आवेदन शुल्क

एक पेपर (Paper-I या II) 

  • सामान्य/EWS/BC/MBC- 960 रुपये 
  • SC/ST/दिव्यांग- 760 रुपये 

दोनों पेपर 

  • सामान्य/EWS/BC/MBC: 1,440 रुपये 
  • SC/ST/दिव्यांग: 1,140 रुपये 

STET Exam Important Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • 10वीं-12वीं प्रमाणपत्र
  • यूजी/पीजी/ B.Ed. प्रमाणपत्र
  • आवासीय प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू)

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में SI भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म, देखें योग्यता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola