बिहार पुलिस में SI भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, ऐसे भरें फॉर्म
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Sep 2025 7:58 AM
Bihar Police एसआई भर्ती (सांकेतिक फोटो AI Generated)
BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने 1799 सब-इंस्पेक्टर पदों पर 26 सितंबर 2025 से आवेदनन की प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आदि डिटेल देख लें.
BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस की नौकरी चाहिए तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने 1799 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. कल यानी कि 26 अगस्त 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इससे पहले सभी डिटेल जान लें.
BPSSC SI Vacancy Details: कुल पदों की संख्या: 1799
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 26 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: bpssc.bihar.gov.in
BPSSC SI Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हो. आवेदन करने से पहले एक बार शैक्षणिक योग्यता चेक कर लें. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है.
सैलरी
चयनित सब-इंस्पेक्टर को प्रति माह 35,000 से 40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
BPSSC SI Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PMT)
- मेडिकल टेस्ट
BPSSC SI Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- “BPSSC SI Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- RSMSSB ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा की आंसर की का इंतजार, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










