Jharkhand Board Exam: झारखंड जैक बोर्ड एग्जाम में होंगे बड़े बदलाव, अब आएंगे ऐसे सवाल 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Oct 2025 9:21 AM

विज्ञापन

झारखंड बोर्ड एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Jharkhand Board Exam: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बड़े बदलाव करने वाला है. 10वीं -12वीं कक्षा की परीक्षा में अब सिर्फ परंपरागत (Traditional) सवाल नहीं किए जाएंगे बल्कि स्किल बेस्ड सवाल भी किए जाएंगे. बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों के सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Board Exam: अगर आप 2026 में झारखंड बोर्ड से परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बड़े बदलाव करने वाला है. 10वीं -12वीं कक्षा की परीक्षा में अब सिर्फ परंपरागत (Traditional) सवाल नहीं किए जाएंगे बल्कि स्किल बेस्ड सवाल भी किए जाएंगे. इस बदलाव का मोटिव ये है कि छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार किया जाए. साथ ही इससे छात्रों की सोचने की शक्ति मजबूत होगी और उनमें एनालिसिस करने की क्षमता डेवलेप होगी. 

Jharkhand Board Exam: रटने से ज्यादा समझने पर देंगे ध्यान

बोर्ड का मानना है कि स्टूडेंट्स अब तक सिर्फ रटने पर ध्यान देते थे जबकि अब वे समझने पर ध्यान देंगे. इससे उन्हें फ्यूचर में होने वाली परीक्षाओं के लिए तैयार होने का चांस मिलेगा. जैक की बोर्ड परीक्षाओं में अब तक अलग अलग सबजेक्ट से नॉर्मल सवाल पूछे जाते थे. वहीं अब इसमें चेंज किया जा रहा है.

झारखंड बोर्ड परीक्षा में कौन-कौन से टॉपिक रहेंगे?

झारखंड बोर्ड परीक्षा में Critical Thinking, डीप एनालिसिस से जुडे़ सवाल पूछे जाएंगे. इससे स्टूडेंट्स की सोचने की शक्ति मजबूत होगी. कुछ खास बदलाव नहीं होगा बल्कि ट्रेडिशिनल सवालों को ही क्रीस्प बनाकर पूछा जाएगा.

Competitive Exams के लिए तैयार होंगे झारखंड के बच्चे

वहीं इस बदलाव का एक उद्देश्य ये भी है कि झारखंड बोर्ड के स्टूडेंट्स Competitive परीक्षाओं के लिए तैयार हों. ऐसे में बोर्ड एग्जाम में मैथ्स, हिंदी और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे.

30-50-20 का रहेगा फॉर्मूला

10वीं-12वीं की परीक्षा के प्रश्नों में 30-50-20 का फॉर्मूला रहेगा. 30 अंक के objective (multiple-choice) प्रश्न रहेंगे. वहीं, 50 अंक के छोटे और लॉन्ग आंसर (subjective) प्रश्न रहेंगे, जबकि 20 अंक प्रैक्टिकल (प्रायोगिक परीक्षा) या इंटरनल असेसमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) के लिए दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, JET परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola