Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

मई में होने वाली परीक्षाएं
Exams in May 2026: CUET UG और NEET UG जैसी बड़ी परीक्षाओं में सफलता के लिए सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही स्ट्रैटजी भी जरूरी है. अगर आप समय का सही उपयोग करते हैं, नियमित रिवीजन करते हैं तो परीक्षा में सफलता हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है.
Exams In May 2026: मई 2026 छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने दो बड़ी नेशनल लेवल की परीक्षाएं हैं, CUET UG और NEET UG. CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कई शिफ्ट्स में होगी, जबकि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. ऐसे में छात्रों के लिए सही स्ट्रैटजी और टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी हो जाता है.
परीक्षा के पैटर्न को समझें
दोनों परीक्षाओं का फॉर्मेट अलग है. CUET UG में CBT मोड होता है. NEET UG में ऑफलाइन OMR शीट पर पेपर होता है. इसलिए तैयारी करते समय उसी फॉर्मेट में प्रैक्टिस करें.
टाइम मैनेजमेंट बनाएं सबसे बड़ी ताकत
किसी भी परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. CUET UG और NEET UG, दोनों ही परीक्षाएं मई में हैं. ऐसे में एक शेड्यूल बनाकर प्रैक्टिस करें.
NCERT पर रखें फोकस
दोनों ही परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स NCERT पर फोकस रखें. खासकर NEET के लिए NCERT बुक्स सबसे अहम मानी जाती हैं. बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के बेसिक्स मजबूत करें. CUET के लिए भी 12वीं का सिलेबस अच्छी तरह कवर करें
मॉक टेस्ट और रिवीजन
हर हफ्ते मॉक टेस्ट दें. पिछले साल के पेपर्स सॉल्व करें . गलतियों को नोट करें और सुधारें. इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा और अपनी तैयारी का पता चलेगा.
एग्जाम स्ट्रैटजी बनाएं
एग्जाम डे स्ट्रेटजी अभी से बनाएं. पहले आसान सवाल हल करें. समय को सेक्शन में बांटें. घबराहट से बचें और फोकस बनाए रखें
हेल्थ का ध्यान रखें
किसी भी परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बहुत स्ट्रेस हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि दिमाग को शांत रखें. पर्याप्त नींद लें और हल्का और हेल्दी खाना खाएं. ब्रेक लेना न भूलें
यह भी पढ़ें- परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




