बिहार में हवलदार भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2026 10:45 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (canva)

Bihar Havildar Exam Date: बिहार में हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर एग्जाम डिटेल्स देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Havildar Exam Date: बिहार में हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधीक्षक लिपिक यानी Havildar Clerk भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं.

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 20 मई 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी. परीक्षा पटना में एक पाली में होगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर पूरा नोटिस देख सकते हैं.

Bihar Havildar Exam: एक पाली में होगी परीक्षा

आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा सिर्फ एक पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. यानी उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय मिलेगा.

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता, इसलिए समय का खास ध्यान रखना जरूरी है.

06 मई से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

इस भर्ती परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 06 मई 2026 से उपलब्ध होगा. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर Home Guard टैब से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालना जरूरी होगा, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 05 फरवरी 2026 तय की गई थी. अब परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित होगी. वहीं एडमिट कार्ड 06 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 पद भरे जाएंगे. यह भर्ती हवलदार क्लर्क यानी अधीक्षक लिपिक पद के लिए की जा रही है. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 26 पद, EWS के लिए 06, EBC के लिए 11, BC के लिए 08, BC महिला के लिए 02, SC के लिए 10 और ST के लिए 01 पद निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन