CUET UG 2026 में हजारों छात्रों को राहत, NTA ने जारी किया नया Admit Card
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 May 2026 6:27 PM
सांकेतिक फोटो (AI Generated)
CUET UG 2026 परीक्षा में जिन छात्रों को पहले उनकी पसंद का एग्जाम सेंटर नहीं मिला था, उन्हें NTA ने राहत देते हुए सेंटर बदलने का मौका दिया. 15349 छात्रों को अब उनकी पसंद का नया सेंटर मिल गया है और नए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं.
CUET UG 2026 Exam 2026: अगर आप इस साल CUET UG 2026 की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने उन छात्रों के लिए सेंटर री-एलोकेशन (Center Re-allocation) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिन्होंने अपना परीक्षा केंद्र बदलने की रिक्वेस्ट डाली थी. आइए जानते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में क्या बदलाव हुए हैं और आपको अब क्या करना है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बताया है कि 16,681 छात्रों ने सेंटर बदलने के लिए आवेदन किया था, जिनमें करीब 92 प्रतिशत यानी 15,340 छात्रों को उनकी पसंद का नया सेंटर अलॉट कर दिया गया है. अब इन छात्रों के लिए संशोधित यानी Revised Admit Card भी जारी कर दिए गए हैं.
CUET UG 2026 में नए एडमिट कार्ड से एंट्री
NTA ने साफ कहा है कि जिन छात्रों का सेंटर बदला गया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर सिर्फ नया एडमिट कार्ड ही लेकर जाना होगा. पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेगा. ऐसे में छात्र जल्द से जल्द नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
NTA ने दी जानकारी
📢 CUET-UG 2026 | Re-allocation Window Update
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 9, 2026
Of the 16,681 candidates who applied for a centre change through the re-allocation window, ~92% (15,340) have been successfully allotted their chosen alternative centre.
✅ Revised admit cards have been issued and can now be… https://t.co/yRVqGPN8Wt
करीब 52,831 ऐसे छात्र थे जिन्हें पसंदीदा शहर नहीं मिल पाया था. इन्हीं छात्रों के लिए 5 मई को री-अलोकेशन विंडो खोली गई थी ताकि वे दूसरा विकल्प चुन सकें. हालांकि NTA ने बताया कि कुल 79 प्रतिशत छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है. वहीं 96.6 प्रतिशत छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में से ही सेंटर अलॉट किया गया.
CUET UG एग्जाम शेड्यूल
CUET UG 2026 इस बार दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है. इस साल करीब 15.68 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. छात्रों ने अधिकतम 5 विषय चुने हैं, जिसके चलते कुल 67 लाख से ज्यादा टेस्ट कॉम्बिनेशन बने हैं.
परीक्षा देशभर में 35 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. सबसे ज्यादा छात्र उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से हैं. सिर्फ इन तीन राज्यों से करीब 6.74 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. NTA के अनुसार परीक्षा सेंटर तय करना सिर्फ शहर मिलाने का काम नहीं है.
यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में यश्वी को AIR 97
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










