जल्द जारी होगा NEET री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन
NEET Re Exam 2026

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET Re Exam 2026: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें डाउनलोड किया जा सके.

विज्ञापन

NEET Re Exam 2026: NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही री-NEET परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है. इसके बाद उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

उम्मीदवार आधिकारिक NEET पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB/पासवर्ड और सुरक्षा कोड डालकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे.

कैसे डाउनलोड करें NEET सिटी स्लिप?

स्टेप 1: NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर NEET UG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना एप्लिकेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें.
स्टेप 4: DOB या पासवर्ड दर्ज करें.
स्टेप 5: स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी कोड (Captcha) दर्ज करें.
स्टेप 6: Submit/Login बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 7: आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 8: स्लिप को डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

पेन पेपर मोड में होगी परीक्षा

री-NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन एंड पेपर) मोड में होगी. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी राय रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह NTA के ऊपर निर्भर करता है कि एग्जाम किस मोड में हो.

एयरफोर्स की मदद से होगी परीक्षा

इस बार की परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए NTA ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. इंडियन एयरफोर्स की मदद से एग्जाम हॉल तक क्वेश्न पेपर पहुंचाए जाएंगे.

सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या होगा?

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को केवल यह जानकारी मिलेगी कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आवंटित किया गया है. इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होगा. इसके जरिए छात्रों के लिए ट्रैवल प्लान बनाना आसान हो जाएगा.

एडमिट कार्ड में मिलेगी पूरी जानकारी

NTA द्वारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन और टाइमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी होगी. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- NIT Patna के छात्रों को झटका! फाइनल प्लेसमेंट से पहले जॉब ऑफर कैंसल

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola