CGBSE CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Apr 2026 9:47 AM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर

CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे जारी होगा. आइए, जानते हैं इसे कहां और कैसे चेक करें.

विज्ञापन

CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे सीजी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

5 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

CG Board आज 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2.30 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे. इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया X पोस्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर बीते रोज पोस्ट कर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की बात कही थी. उन्होंने कहा इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. 29 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है.

किस वेबसाइट पर देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट?

बोर्ड 29 अप्रैल 2026 यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की करेगा. इसके बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

  • cg.results.nic.in
  • cgbse.nic.in
  • results.cg.nic.in

CGBSE CG Board Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number डालें
  • Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

कब हुई थी CG Board 10वीं-12वीं परीक्षा?

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में संपन्न हुई थीं. कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 और कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी.

कितने अंक लाने होंगे पास होने के लिए?

छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी है. अगर इसके कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट उस विषय में फेल कर दिया जाएगा. 1-2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी.

यह भी पढ़ें- BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं करियर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola