बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेहतरीन कोर्स

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Career Options After 12th Board : कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास ऑप्शन की कमी नहीं है. 12वीं के बाद BCom, CA जैसे कई कोर्स हैं, जिनमें एडमिशन लेकर आप अपने करियर को चमका सकते हैं.
Career Options After 12th Board: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल है, आगे क्या करें? खासकर कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर के कई शानदार ऑप्शन हैं, जिन्हें सही जानकारी के आधार पर चुना जा सकता है.
बीकॉम है लोकप्रिय कोर्स
कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए सबसे लोकप्रिय कोर्स BCom (बैचलर ऑफ कॉमर्स) है. यह तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसमें अकाउंटिंग, फाइनेंस, बिजनेस लॉ जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इसके बाद बैंकिंग, अकाउंटिंग और कॉरपोरेट सेक्टर में करियर बनाया जा सकता है.
सीए टफ है पर ट्रेंड में है
अगर आप प्रोफेशनल कोर्स की ओर जाना चाहते हैं, तो CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) एक बेहतरीन विकल्प है. यह कोर्स थोड़ा टफ होता है, लेकिन इसे पूरा करने के बाद हाई सैलरी और सम्मानजनक करियर मिलता है. इसी तरह CS (कंपनी सेक्रेटरी) और CMA (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) भी अच्छे प्रोफेशनल कोर्स हैं.
बीबीए भी चुन सकते हैं
मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) चुन सकते हैं. इसके बाद MBA करके कॉरपोरेट सेक्टर में अच्छी नौकरी पाई जा सकती है. वहीं बैंकिंग और फाइनेंस में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स BBA in Finance या BFM (बैचलर ऑफ फाइनेंशियल मार्केट्स) भी कर सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग है ऑप्शन
डिजिटल युग में नए कोर्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. जैसे Digital Marketing, Business Analytics और E-commerce से जुड़े कोर्स, जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.
सरकारी नौकरी की तैयारी
12वीं के बाद आप कॉमर्स फील्ड से भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं. छात्र ग्रेजुएशन के साथ-साथ SSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद करना है BCom, ये हैं बिहार के 3 बेस्ट कॉलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










