12वीं के बाद साइंस या आर्ट्स? किस स्ट्रीम में है ज्यादा करियर ऑप्शन

करियर ऑप्शन
Best Career Options After 12th: 12वीं के बाद सही कोर्स चुनना हर छात्र के लिए बेहद अहम फैसला होता है. आज के समय में पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ कई नए और हाई-डिमांड करियर ऑप्शन भी मौजूद हैं. सही कोर्स का चयन आपके इंटरेस्ट, स्किल और फ्यूचर के गोल पर निर्भर करता है.
Best Career Options After 12th: धीरे-धीरे करके बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आ रहा है. ऐसे में आगे किसी फील्ड में करियर बनाएं, ये एक ऐसा कॉमन सवाल है, जिसने सभी स्टूडेंट्स की रातों की नींद उड़ा दी है. साइंस वालों के पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं लेकिन अगर आप आर्ट्स कोर्स लेते हैं तो शुरुआत में करियर के लिमिटेड ऑप्शन नजर आते हैं. ऐसे में आइए आज जानेंगे कि विभिन्न स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स के पास करियर के क्या ऑप्शन हैं.
साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर ऑप्शन
साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा ऑप्शन होते हैं-
- इंजीनियरिंग (BTech)
- मेडिकल (MBBS, BDS)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस
- बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी
- रोबोटिक्स और साइबर सिक्योरिटी
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बेस्ट कोर्स
कॉमर्स छात्रों के लिए फाइनेंस और मैनेजमेंट में अच्छा स्कोप है. नीचे बताए गए करियर ऑप्शन चुन सकते हैं-
- BCom, BBA
- चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)
- कंपनी सेक्रेटरी (CS), CMA
- बैंकिंग और फाइनेंस
- डिजिटल मार्केटिंग
आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर ऑप्शन
आर्ट्स स्ट्रीम में भी कई शानदार और क्रिएटिव करियर ऑप्शन मौजूद हैं-
- BA, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन
- लॉ (BA LLB)
- डिजाइन, फैशन डिजाइनिंग
- होटल मैनेजमेंट
सही स्ट्रीम और कोर्स कैसे चुनें?
अगर आपने अभी-अभी 10वीं की परीक्षा दी है और आगे 12वीं में एडमिशन लेने वाले हैं तो सही स्ट्रीम का चुनाव करना आपके लिए बहुत जरूरी है. जानकारों का कहना है कि कोर्स अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार चुनना चाहिए. अगर आप साइंस और मैथ्स में इंटरेस्टेड हैं और खुद को मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए योग्य समझते हैं तो आप 12वीं में साइंस स्ट्रीम चुनें.
वहीं अगर किसी स्टूडेंट को लगता है कि साइंस की पढ़ाई उसके लिए बहुत हार्ड हो है और वो कुछ क्रिएटिव पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स आर्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं. वहीं फाइनेंस और बिजनेस की दुनिया में करियर बनना चाहते हैं तो कॉमर्स स्ट्रीम चुन सकते हैं.
कोर्स चुनने के लिए जरूरी सलाह
- अपने इंटरेस्ट और स्किल्स को समझें
- कोर्स की डिमांड और भविष्य का स्कोप देखें
- प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और इंटर्नशिप पर ध्यान दें
आज के समय में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल्स और अनुभव भी उतने ही जरूरी हैं. सही दिशा में लिया गया फैसला आपके करियर को मजबूत और सफल बना सकता है.
यह भी पढ़ें- BTech Cyber Security बन रहा है इंजीनियरिंग का नया हीरो, देखें जॉब ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




