BTech कंप्यूटर साइंस डाउन, टेक कंपनियों की पहली पसंद बन रहा ये ब्रांच

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Dec 2025 8:02 PM

विज्ञापन

Best BTech Branch (सांकेतिक फोटो AI Generated)

Best BTech Branch: आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स मानते हैं कि अगर टेक कंपनी में जॉब चाहिए तो BTech कंप्यूटर साइंस ही करना पड़ेगा. लेकिन अब ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. कई बड़ी टेक कंपनियां कंप्यूटर साइंस से ज्यादा एक और ब्रांच को पसंद कर रही हैं.

विज्ञापन

Best BTech Branch: पिछले कई सालों से जिस ब्रांच को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था, वो थी कंप्यूटर साइंस यानी CSE. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. आज की टेक कंपनियां सिर्फ कोडिंग जानने वाले इंजीनियर नहीं, बल्कि ऐसे टैलेंट चाहती हैं जिनके पास हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी तीनों की समझ हो. इसी वजह से Electronics and Communication Engineering (ECE) नई पसंद बनकर उभर रहा है.

Best BTech Branch: टेक कंपनियों में ECE की डिमांड

पिछले कुछ सालों में AI, 5G, IoT, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भारी ग्रोथ हुई है. इतना बड़ा विस्तार सिर्फ सॉफ्टवेयर से नहीं चलता. इसमें चिप डिजाइन, सर्किट, नेटवर्क सिस्टम और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की भी जरूरत पड़ती है.

NIT Jamshedpur Placement: बीटेक का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

एनआईटी जमशेदपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड ये दर्शाता है कि कंप्यूटर साइंस ब्रांच का क्रेज कम हो रहा है. साल 2024-25 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, कंप्यूटर साइंस का हाईएस्ट पैकेज 82 लाख का था. वहीं, BTech ECE ब्रांच में भी 82 लाख का पैकेज रहा है. जबकि BTech MME ब्रांच में 100% प्लेसमेंट देखा गया है. इंटर्नशिप की बात करें तो कंप्यूटर साइंस के 64 छात्रों का चयन हुआ जबकि BTech ECE के 73 स्टूडेंट्स सेलेक्ट हुए.

NIT Jamshedpur Placement for Best BTech Branch

मल्टी-स्किल्ड इंजीनियर

टेक कंपनियां अब ऐसे इंजीनियर चाहती हैं जिन्हें सिर्फ कोडिंग ही नहीं, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों की समझ हो. ECE स्टूडेंट्स के पास यही बढ़त होती है. वे कोडिंग भी जानते हैं और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, सर्किट, चिप्स, कम्युनिकेशन नेटवर्क जैसे कई टेक्निकल क्षेत्रों में भी मजबूत पकड़ रखते हैं.

CSE आज भी एक मजबूत ब्रांच है. लेकिन अब टेक कंपनियां multi-skilled engineers चाहती हैं. कंपनियों के हायरिंग डेटा और नए प्रोजेक्ट्स इस बात का प्रूफ हैं कि आने वाले 5–10 सालों में ECE और भी बड़ी ब्रांच बनकर उभरेगा.

यह भी पढ़ें: BTech IT या Automobile, आपके करियर की असली चाबी किस ब्रांच में?

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola