बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस की वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jun 2026 11:20 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का शानदार मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां जारी हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BOB Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लेनी चाहिए.

BOB Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा (Language Proficiency Test) आयोजित की जाएगी.

आयु सीमा और एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. SC और ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग को 3 वर्ष तथा PwBD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी. SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है. वहीं PwBD उम्मीदवारों को केवल 200 रुपये का एप्लीकेशन फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें- IIT या NIT? JoSAA काउंसलिंग में सिर्फ ब्रांड नहीं, इन 5 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola