अपने गांव में सरकारी नौकरी का मौका, जानें पंचायत स्तर की इन 5 बड़ी भर्तियों के बारे में

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
Panchayat Level Government Jobs

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Panchayat Level Government Jobs: अपने ही गांव या ब्लॉक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. जानिए ऐसी ही 5 बड़ी सरकारी भर्तियों के बारे में. साथ ही इन भर्ती के लिए योग्यता और काम की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Panchayat Level Government Jobs: अगर आप ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जिसमें अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिले और सरकारी सिस्टम से जुड़कर काम किया जा सके, तो पंचायत स्तर की नौकरियां आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकती हैं. गांव और पंचायत से जुड़ी कई भर्तियां समय-समय पर निकलती रहती हैं, जिनमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

अच्छी बात यह है कि इनमें कई पद ऐसे होते हैं जहां काम भी लोकल लेवल पर होता है और लोगों से जुड़कर काम करने का मौका मिलता है. बिहार में BSSC द्वारा पंचायत सचिव और झारखंड में JSSC व JSLPS के जरिए समय-समय पर ब्लॉक और पंचायत स्तर की बंपर वैकेंसियां निकाली जाती हैं

1. पंचायत सहायक की नौकरी

पंचायत स्तर पर सबसे ज्यादा चर्चा पंचायत सहायक या डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी की होती है. इस पद पर गांव की योजनाओं का रिकॉर्ड रखना, डॉक्यूमेंट तैयार करना और पंचायत कार्यालय के काम में मदद करनी होती है. इस नौकरी के लिए आमतौर पर 12वीं पास या ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना कई जगह जरूरी माना जाता है. 

2. ग्राम रोजगार सेवक की भर्ती

अगर आप गांव में रहकर सरकारी योजनाओं से जुड़ा काम करना चाहते हैं, तो ग्राम रोजगार सेवक की नौकरी (Panchayat Level Government Jobs) भी अच्छी मानी जाती है. इस पद पर मनरेगा जैसी योजनाओं से जुड़े काम देखने होते हैं.  गांव में रोजगार से जुड़े रिकॉर्ड और योजना का काम भी इसी में शामिल रहता है. इस नौकरी में लोकल उम्मीदवारों को कई बार प्राथमिकता भी मिलती है. 

3. पंचायत सचिव का पद

पंचायत सचिव का काम पंचायत प्रशासन को संभालना होता है. पंचायत की बैठक, दस्तावेज, सरकारी योजनाओं का रिकॉर्ड और प्रशासनिक काम इसी पद के जरिए पूरे होते हैं. यह नौकरी थोड़ी जिम्मेदारी वाली मानी जाती है और कई राज्यों में इसके लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है. भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा या मेरिट के आधार पर हो सकती है. 

4. आंगनवाड़ी सहायिका और सेविका

गांव स्तर पर महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की नौकरी भी एक अच्छा विकल्प है. इसमें बच्चों और महिलाओं से जुड़े पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में काम करना होता है. कई राज्यों में स्थानीय पंचायत या वार्ड की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है.

5. पंचायत कार्यालय में डाटा एंट्री और कॉन्ट्रैक्ट जॉब

आजकल पंचायतों में डिजिटल काम बढ़ने की वजह से डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पद भी निकलते रहते हैं. अगर आपको कंप्यूटर की नॉलेज है, तो ऐसे पद आपके लिए अच्छे हो सकते हैं. इन भर्तियों (Panchayat Level Government Jobs) की जानकारी जिला प्रशासन, ब्लॉक कार्यालय या पंचायत विभाग की वेबसाइट पर मिल जाती है. 

Panchayat Level Government Jobs: कौन कर सकता है तैयारी?

पंचायत स्तर की नौकरियों के लिए बहुत कठिन तैयारी की जरूरत नहीं होती, लेकिन जनरल नॉलेज, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और लोकल प्रशासन की समझ होना फायदा देता है.

यह भी पढ़ें: BBA के बाद करना है सरकारी नौकरी? इन 5 सेक्टर्स में हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola