IBPS PO की वैकेंसी कब आएगी, देखें एग्जाम कैलेंडर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 May 2026 11:32 AM

विज्ञापन

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IBPS PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी के लिए सबसे बड़ी वैकेंसी IBPS PO की आती है. सरकारी बैंकों में खाली पदों को भरने के लिए हर साल हजारों की संख्या में भर्तियां निकलती हैं. बैंकिंग की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ये भर्ती कब शुरू होगी?

विज्ञापन

IBPS PO Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्तियां होती हैं. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए काम करने वाली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

IBPS PO Recruitment 2026: कब आएगी वैकेंसी?

आईबीपीएस की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी IBPS PO की वैकेंसी अक्टूबर महीने में आएगी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर और 22 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है.

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स में शामिल होना होता है. IBPS PO मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को होगा. बता दें कि IBPS PO की वैकेंसी ऑफिसर स्केल के नाम से निकलती है.

ग्रेजुएट के लिए बैंक जॉब

आईबीपीएस पीओ भर्ती में आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और पीएनबी जैसे बैंकों में भर्तियां होती हैं.

IBPS Calendar 2026

कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन?

आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जारी होगा. कैंडिडेट्स इसी वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे. इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. बता दें कि फिलहाल IBPS PO में वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (OTR System) नहीं लागू है.

इस साल IBPS CPR RRBs में 15वें पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. पिछली बार यानी 14वें भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए प्रीलिम्स का आयोजन अक्टूबर 2024 में हुआ था और मेन्स परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 4455 पदों पर भर्तियां हुई थीं, जिसका फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था.

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका, 1091 लैब असिस्टेंट पदों के लिए जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola