Anurag Kashyap Education: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप कितना पढ़े-लिखे हैं? रखते हैं ये डिग्री

Anurag Kashyap Education
Anurag Kashyap Education: फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने देहरादून और ग्वालियर से स्कूलिंग की और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से Zoology में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान थिएटर और फिल्मों की ओर बढ़ा. अनुराग एक मशहूर भारतीय फिल्म डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं. उन्हें "ब्लैक फ्राइडे" (2004) जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है जो 1993 मुंबई बम धमाकों पर बनी थी.
Anurag Kashyap Education Qualification in Hindi: हाल ही में दिए गए अपने एक बयान को लेकर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप चर्चा में हैं. अनुराग एक मशहूर भारतीय फिल्म डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं. उन्हें “ब्लैक फ्राइडे” (2004) जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है जो 1993 मुंबई बम धमाकों पर बनी थी. यह फिल्म काफी चर्चा में रही और कई अवॉर्ड भी जीते. इसके अलावा भी अनुराग कश्यप ने कई मूवी बनाई हैं. अनुराग ने सिर्फ फिल्में बनाई ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कहानियां भी लिखीं. वह बचपन में वैज्ञानिक बनना चाहते थे और उनकी एजुकेशन जर्नी भी शानदार रही है. आइए जानते हैं अनुराग कश्यप की शिक्षा (Anurag Kashyap Education Qualification) और उनके बारे में विस्तार से.
अनुराग कश्यप की शिक्षा (Anurag Kashyap Education Qualification)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने शुरू की पढ़ाई देहरादून के एक स्कूल से की और बाद में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से आगे की पढ़ाई की. बचपन में उनका सपना था कि वे एक वैज्ञानिक बनें और इसके लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में ए़़डमिशन लिया और जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दौरान ही वे जन नाट्य मंच नाम के थिएटर ग्रुप से जुड़ गए और कई स्ट्रीट प्ले किए. उसी समय उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में “बाइसिकल थीव्स” फिल्म देखी और यहीं से उन्होंने सिनेमा के लिए आगे बढ़ने के बारे में सोचा.
यह भी पढ़ें- UP Best College 2025: 12वीं के बाद यूपी की इन 5 यूनिवर्सिटी में लें एडमिशन, कम फीस के साथ प्लेसमेंट भी
करियर और फिल्मों की दुनिया में कदम (Anurag Kashyap Education in Hindi)
पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुराग मुंबई चले गए ताकि फिल्मों में काम कर सकें. शुरुआत उन्होंने टीवी शो के लिए स्क्रिप्ट लिखने से की. फिर उन्होंने राम गोपाल वर्मा की मशहूर फिल्म “सत्या” (1998) में बतौर को-राइटर काम किया. अनुराग ने निर्देशन की शुरुआत फिल्म “पांच” से की जो कुछ समस्याओं की वजह से रिलीज नहीं हो पाई. उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म थी “ब्लैक फ्राइडे” (2004), जो मुंबई बम धमाकों पर आधारित थी. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई जैसे: नो स्मोकिंग (2007), देव.डी (2009) – देवदास की मॉडर्न स्टोरी, गुलाल (2009) – राजनीति पर आधारित फिल्म, गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) – जो एक कल्ट क्लासिक बन गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




