IIT JAM के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली एडमिशन लिस्ट

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
IIT JAM 2026 Counselling Schedule: आईआईटी जैम एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) की तरफ से काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल शेयर किया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- joaps.iitb.ac.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
IIT JAM 2026 Counselling Schedule: IIT JAM के जरिए देश के कई टॉप इंस्टीट्यूट में मास्टर्स कोर्स में एडमिशन मिलता है. ऐसे में कैंडिडेट्स को काउंसलिंग की तारीखों पर खास ध्यान देना जरूरी है ताकि एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल joaps.iitb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.
IIT JAM 2026 Counselling Schedule: कब से शुरू होगी काउंसलिंग?
IIT JAM 2026 के लिए काउंसलिंग आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद कैंडिडेट्स को 6 मई 2026 तक अपनी चॉइस फ्रीज करनी होगी. चॉइस फ्रीज करने के बाद संस्थान सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
कब आएगी पहली एडमिशन लिस्ट?
IIT JAM 2026 की पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई 2026 को जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी उन्हें 30 मई 2026 तक सीट बुकिंग फीस जमा करनी होगी.
| प्रक्रिया | डेट |
|---|---|
| आवेदन फॉर्म भरने की डेट | 27 मार्च से 15 अप्रैल 2026 |
| चॉइस फ्रीज करने की अंतिम डेट | 6 मई 2026 |
| पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट | 25 मई 2026 |
| सीट बुकिंग फीस जमा करने की अंतिम डेट | 30 मई 2026 |
| विड्रॉल (नाम वापस लेने) की डेट | 3 जून से 3 जुलाई 2026 |
| दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट | 8 जून 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम डेट | 11 जून 2026 |
| तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट | 16 जून 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम डेट | 20 जून 2026 |
इसके बाद दूसरी एडमिशन लिस्ट 8 जून 2026 को जारी होगी और इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तय की गई है. वहीं तीसरी एडमिशन लिस्ट 16 जून 2026 को जारी होगी और सीट बुकिंग फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून 2026 रखी गई है.
IIT JAM 2026 Counselling Schedule Check Here
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- IIT JAM स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
- आवेदन फॉर्म की कॉपी
- सीट अलॉटमेंट लेटर
- 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
- कैटेगरी और PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिशन नहीं लेना है तो वह 3 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच अपनी सीट से नाम वापस ले सकता है. इस दौरान कैंडिडेट्स को विड्रॉल का विकल्प दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: GATE स्कोर कम है तो भी टेंशन नहीं, इन कॉलेजों पर डालें नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










