Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1 करोड़ से ज्यादा का हाईएस्ट पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jan 2026 1:29 PM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech College: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. टॉप IITs में एडमिशन के लिए JEE Main परीक्षा का पहला सेशन जनवरी में ही आयोजित होने वाला है. ऐसे में बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. देश में एक ऐसा कॉलेज है जो Google और Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया है.

विज्ञापन

Best BTech College: टॉप इंजीनियरिंग की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए यह खबर किसी मोटिवेशनल स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू होने वाला है और JEE Main 2026 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित किया जाना है. ऐसे समय में हर छात्र यही जानना चाहता है कि किस कॉलेज से पढ़ाई करने पर टॉप कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट मिल सकता है.

इसी बीच एक ऐसा कॉलेज चर्चा में है, जिसने Microsoft और Google जैसी दिग्गज कंपनियों में प्लेसमेंट देकर सबका ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि यहां का हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहा है. आइए इस कॉलेज (Best BTech College) के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.

Microsoft और Google में प्लेसमेंट

जिस कॉलेज की यहां बात हो रही है, उसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी है, जो आंध्र प्रदेश के श्री सिटी, चित्तूर में स्थित है. यह कॉलेज बीते कुछ सालों में अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से तेजी से उभरा है. यहां के छात्रों को Microsoft और Google जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों में जॉब ऑफर मिले हैं. यही कारण है कि यह कॉलेज अब Best BTech College की लिस्ट में गिना जाने लगा है.

हाईएस्ट पैकेज 1.20 करोड़ का

कॉलेज की प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025 की बात करें तो आंकड़े खुद इसकी कहानी बयां करते हैं. कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा है, जो किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कंप्यूटर साइंस ब्रांच का एवरेज CTC 19.24 LPA रहा, जबकि ECE ब्रांच का एवरेज पैकेज 14.85 LPA दर्ज किया गया.

ओवरऑल एवरेज CTC 18.44 LPA रहा है. सबसे खास बात यह है कि यहां का मैक्सिमम पैकेज 120 LPA तक पहुंचा है, यानी 1 करोड़ 20 लाख रुपये सालाना. वहीं मिनिमम पैकेज 8 LPA और मीडियन पैकेज 14.32 LPA रहा.

IIIT Sri City Placement 2025 Check Here

Best BTech College: टॉप कॉलेजों की लिस्ट में शामिल

यह कॉलेज सिर्फ पैकेज की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने एकेडमिक स्ट्रक्चर और इंडस्ट्री लिंक की वजह से भी खास है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप पर जोर दिया जाता है. स्टूडेंट्स को शुरू से ही कोडिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इंडस्ट्री रेडी स्किल्स पर काम कराया जाता है. यही वजह है कि यहां से निकलने वाले छात्र बड़ी कंपनियों की जरूरतों पर खरे उतरते हैं.

यह भी पढ़ें: Google से Amazon तक, IIT Delhi के स्टूडेंट पर Jobs की बारिश

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola