Google से Amazon तक, IIT Delhi के स्टूडेंट पर Jobs की बारिश
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Dec 2025 2:21 PM
आईआईटी दिल्ली प्लेसमेंट
IIT Delhi Placement: आईआईटी दिल्ली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. संस्थान ने प्लेसमेंट में शानदार रिकॉर्ड बनाया है. IIT दिल्ली के छात्रों को अब तक 1277 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिल चुके हैं. वहीं 35 से ज्यादा स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल जॉब के ऑफर मिले हैं.
IIT Delhi Placement: देश के सबसे फेमस टेक्निकल संस्थान में से एक आईआईटी दिल्ली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. आईआईटी दिल्ली ने ये साबित किया है कि यहां न सिर्फ गुणवत्ता वाली शिक्षा बल्कि प्लेसमेंट भी मिलती है. दरअसल, शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए चल रहे प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को रिकॉर्ड संख्या में प्री प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. वहीं अब तक 1,140 से आअधिक छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले हैं.
IIT Delhi Placement: 1140 से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए सेलेक्ट
दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, IIT दिल्ली के छात्रों को अब तक 1277 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिल चुके हैं. वहीं मौजूदा प्लेसमेंट सीजन में 1,140 से ज्यादा छात्रों का चयन भी हो चुका है. संस्थान का कहना है कि यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है, क्योंकि प्लेसमेंट प्रक्रिया मई 2026 के अंत तक जारी रहेगी और कई नई कंपनियां आने वाले महीनों में कैंपस पहुंचने वाली हैं.
IIT Delhi Placement International Offer: 35 से ज्यादा स्टूडेंट को मिले इंटरनेशनल ऑफर
आईआईटी दिल्ली की ग्लोबल पहचान लगातार मजबूत हो रही है. इस साल IIT दिल्ली के छात्रों को 35 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी मिले हैं. ये जॉब ऑफर जापान, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों की नामी कंपनियों से आए हैं.
IIT Delhi Placement: डबल डिजिट में हायरिंग करने वाली टॉप कंपनियां
प्लेसमेंट सीजन 2025 में कई बड़ी कंपनियों ने डबल डिजिट में ऑफर दिए हैं. इनमें कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की नामी कंपनियां शामिल हैं.
IIT Delhi Placement Continues Till May: मई तक जारी रहेगा प्लेसमेंट सीजन
IIT दिल्ली ने साफ किया है कि प्लेसमेंट सत्र मई 2026 के अंत तक जारी रहेगा. आने वाले समय में और भी बड़ी संख्या में कंपनियां कैंपस में प्लेसमेंट के लिए पहुंचेंगी, जिससे अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए जॉब ऑफर के ऑप्शन बढ़ेंगे.
यह भी पढ़ें- NIT Durgapur क्यों है भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल, जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










