JEE नहीं हुआ है क्लियर? फिर भी IIT में एडमिशन का सुनहरा मौका! 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Feb 2026 3:25 PM

विज्ञापन

IIT Admission Without JEE Advanced (PC-Freepik)

IIT Admission Without JEE Advanced: नई टेक्नोलॉजी और स्किल बेस्ड एजुकेशन के इस दौर में IIT में भी कई ऐसे कोर्स चलाए जाते हैं, जहां आप बिना जेईई एडवांस परीक्षा के भी एडमिशन ले सकते हैं. डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनमें से एक हैं.

विज्ञापन

IIT Admission Without JEE Advanced: हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वे IIT में एडमिशन ले लें. JEE Advance परीक्षा पास किए बिना IIT में एडमिशन नहीं मिलता है. ऐसे में जिनका स्कोर अच्छा नहीं होता, उनका ये सपना अधूरा रह जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जेईई एडवांस परीक्षा के भी IIT में एडमिशन मिल सकता है.

किन IIT में बिना JEE एडमिशन का मौका?

IIT Madras

यहां BS in Data Science जैसे कोर्स में 12वीं पास स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं. एडमिशन के लिए अलग क्वालिफायर प्रोसेस होता है, JEE स्कोर जरूरी नहीं.

IIT Delhi

IIT दिल्ली विभिन्न एग्जीक्यूटिव और ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम चलाता है, जैसे रोबोटिक्स, AI और ML. इनमें वर्किंग प्रोफेशनल्स और ग्रेजुएट छात्र अप्लाई कर सकते हैं.

IIT Kanpur
क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें JEE स्कोर की आवश्यकता नहीं होती.

IIT Guwahati
यहां बायोटेक्नोलॉजी और जेनेटिक इंजीनियरिंग से जुड़े कुछ विशेष प्रोग्राम बिना JEE स्कोर के कराए जाते हैं.

IIT Bombay
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोग्रामिंग और टेक्निकल सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें JEE की अनिवार्यता नहीं है.

किस तरह के कोर्स में मिलती है एंट्री?

  • ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम
  • सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स
  • एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम

बिना JEE Advanced के कैसे होगा IIT में सेलेक्शन?

इस तरह के कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस स्कोर की जरूरत नहीं है. यहां सेलेक्शन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और मेरिट पर होगा.

यह भी पढ़ें- बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola