IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज, Microsoft से जॉब ऑफर

Published by :Ravi Mallick
Published at :22 Jan 2026 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Best BTech College NIT Durgapur

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech College: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पहली पसंद IITs ही होती है. हालांकि कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs को टक्कर देने वाला है. ऐसा ही एक कॉलेज पश्चिम बंगाल में है जहां Microsoft जैसी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Best BTech College: इंजीनियरिंग करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना होता है IIT से पढ़ाई करना. IITs को देश का बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है और प्लेसमेंट के मामले में भी ये काफी आगे रहते हैं. लेकिन सच यह भी है कि भारत में कुछ ऐसे NIT और दूसरे सरकारी कॉलेज हैं जिनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs को सीधी टक्कर देता है. ऐसा ही एक कॉलेज (Best BTech College) है पश्चिम बंगाल का National Institute of Technology Durgapur यानी NIT दुर्गापुर.

Best BTech College: NIT दुर्गापुर क्यों है बेस्ट?

NIT दुर्गापुर देश के पुराने और भरोसेमंद NITs में से एक है. यहां पढ़ाई का माहौल, फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपोजर तीनों मजबूत माने जाते हैं. कॉलेज में BTech की कई ब्रांच हैं जैसे Computer Science, IT, Electronics, Electrical और Mechanical. खास बात यह है कि यहां का कोडिंग और टेक कल्चर काफी मजबूत है, जिसका सीधा असर प्लेसमेंट पर देखने को मिलता है.

NIT दुर्गापुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

अगर प्लेसमेंट आंकड़ों की बात करें तो NIT दुर्गापुर का रिकॉर्ड वाकई में इंप्रेसिव है. कॉलेज में कुल 590 से ज्यादा जॉब ऑफर दिए गए हैं. इसका मतलब यह है कि बड़ी संख्या में कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर कर रही हैं. कॉलेज का ओवरऑल प्लेसमेंट करीब 82 प्रतिशत रहा है, जो किसी भी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

NIT Durgapur Placement Record Check Here

NIT दुर्गापुर के प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज है यहां का सैलरी पैकेज. कॉलेज से इस बार 80 लाख रुपये सालाना का हाईएस्ट पैकेज ऑफर किया गया है, जो सीधे यह दिखाता है कि यहां के स्टूडेंट्स ग्लोबल लेवल पर भी परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं अगर एवरेज पैकेज की बात करें तो वह करीब 12.6 लाख रुपये सालाना रहा है.

NIT Durgapur में कैसा रहा प्लेसमेंट?

प्लेसमेंट डिटेलआंकड़े
कुल जॉब ऑफर590 से ज्यादा
कुल प्लेसमेंट प्रतिशत82 प्रतिशत
सबसे ज्यादा पैकेज80 लाख रुपये प्रति वर्ष
औसत पैकेज12.6 लाख रुपये प्रति वर्ष

NIT दुर्गापुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसे भारत के टॉप BTech कॉलेजों में शामिल करता है. यहां से निकलने वाले स्टूडेंट्स को न सिर्फ अच्छी सैलरी मिल रही है, बल्कि Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं.

यह भी पढ़ें: BCA के बाद कर सकते हैं ये सरकारी नौकरियां, सैलरी लाखों में

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola