15 August Slogans and Poster: स्कूल कम्पटीशन के लिए देशभक्ति स्लोगन और 5 आसान पोस्टर आइडियाज
कंपटीशन की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
15 August Slogans and Poster: 15 अगस्त 2026 पर स्कूल और कॉलेज में होने वाली स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं? यहां पढ़ें देशभक्ति स्लोगन, 5 आसान पोस्टर ड्राइंग आइडियाज और जरूरी टिप्स.
15 August Slogans and Poster: स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गर्व और राष्ट्रीय एकता का पर्व है. इस मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, ड्राइंग और बैनर मेकिंग जैसी कई कंपटीशन का आयोजन किया जाता है. अगर आप भी इन कंपटीशन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो एक आकर्षक स्लोगन और क्रिएटिव पोस्टर आपकी प्रस्तुति को सबसे अलग बना सकता है. यहां हम आपके लिए कुछ देशभक्ति स्लोगन, 5 आसान पोस्टर ड्राइंग आइडियाज और कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं, जो कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने में आपकी मदद करेंगे.
15 August Slogans and Poster: 15 अगस्त के लिए स्लोगन
- वीर शहीदों का बलिदान, भारत मां की जय और शान.
- तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, भारत हमारी जान है.
- अनेकता में एकता, यही भारत की पहचान है.
- हमारी पहचान बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं.
- जय हिंद का नारा, देश हमारा सबसे प्यारा.
- शिक्षित भारत, सशक्त भारत.
- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तां हमारा.
- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान.
- स्वच्छ भारत, सशक्त भारत.
- तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है.
- एक तिरंगा, एक पहचान, सबसे प्यारा हिंदुस्तान.
- नफरत छोड़ो, एकता जोड़ो, भारत को मजबूत बनाओ.
- आजादी का मान रखें, भारत का सम्मान रखें.
- शहीदों को सम्मान, देश का बढ़े मान.
- तिरंगा लहराएगा, भारत आगे बढ़ता जाएगा.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट
स्कूल और कॉलेज प्रतियोगिता के लिए 5 आसान पोस्टर आइडियाज
1. विकसित भारत थीम
पोस्टर में एक तरफ लाल किला और चरखा बनाएं, जबकि दूसरी तरफ ISRO का रॉकेट, मेट्रो और डिजिटल इंडिया का प्रतीक दिखाएं.
स्लोगन: "प्राचीन विरासत, आधुनिक उड़ान. यही है नए भारत की पहचान."
2. अनेकता में एकता
भारत का नक्शा बनाकर अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और तिरंगे को एक साथ दिखाएं.
स्लोगन: "विभिन्न भाषा, विभिन्न वेश. फिर भी एक हमारा देश."
3. स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई के फोटो के साथ अशोक चक्र बनाएं.
स्लोगन: "अमर शहीदों का बलिदान, भारत की सबसे बड़ी पहचान."
4. नारी शक्ति, सशक्त भारत
भारतीय महिलाओं को सेना, वायु सेना और अंतरिक्ष विज्ञान(Space Science) के फील्ड में योगदान देते हुए दिखाए.
स्लोगन: "नारी शक्ति का सम्मान, भारत की असली शान."
5. हरित और स्वच्छ भारत
भारत के नक्शे के आकार का हरा-भरा पेड़, तिरंगा और सफेद कबूतर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें.
स्लोगन: "स्वच्छता, हरियाली और खुशहाली. यही है आजादी की असली पहचान."
15 August Slogans and Poster: जरूरी टिप्स
पोस्टर बनाते समय तिरंगे के रंगों का बैलेंस रखें. स्लोगन को बड़े और साफ अक्षरों में लिखें ताकि वह दूर से भी आसानी से पढ़ा जा सके. पोस्टर में अनावश्यक डिजाइन जोड़ने के बजाय एक स्पष्ट और प्रभावशाली संदेश देने पर ध्यान दें. साफ-सुथरी फिनिशिंग, बैलेंस्ड कलर का इस्तेमाल और आकर्षक प्रस्तुति कंपटीशन में अच्छे मार्क्स दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें: Independence Day Special: आर्मी से एयरफोर्स तक, वर्दी पहनकर छा गए ये बॉलीवुड सितारे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









