हर घर तिरंगा 2026: सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा फ्री डिजिटल सर्टिफिकेट, ये रहा 2 मिनट का आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कैंपेन में भाग लेते युवाओं की सांकेतिक तस्वीर

Har Ghar Tiranga Campaign 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान एक बार फिर शुरू हो चुका है. देशवासी अपने घर पर तिरंगा फहराकर पोर्टल पर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं और तुरंत अपना डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए रजिस्ट्रेशन का सबसे आसान तरीका.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Campaign 2026: स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार का प्रसिद्ध 'हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign 2026) फिर से शुरू हो चुका है. इस साल यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहा है.

अभियान के तहत लोग अपने घर पर तिरंगा फहराकर उसके साथ सेल्फी ले सकते हैं. इसके बाद इस सेल्फी को हर घर तिरंगा के ऑफिशियल पोर्टल harghartiranga.com पर अपलोड किया जा सकता है.

संस्कृति मंत्रालय द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने पर तुरंत फ्री डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी हर घर तिरंगा सेल्फी सर्टिफिकेट लेना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Image

हर घर तिरंगा 2026: 2 मिनट में कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी अपना ऑफिशियल सर्टिफिकेट पाना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन करने और Har Ghar Tiranga Certificate Download करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा--

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com खोलें.
  2. होमपेज पर दिए गए 'Upload a Selfie' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  4. अपनी लोकेशन (State, District) सेलेक्ट करें.
  5. इसके बाद अपने मोबाइल से तिरंगे के साथ ली गई अपनी खूबसूरत सेल्फी अपलोड कर दें.
  6. फाइल अपलोड होते ही स्क्रीन पर आपका डिजिटल सर्टिफिकेट बनकर आ जाएगा.
  7. फिर नीचे दिए गए 'Download' बटन पर क्लिक करके सर्टिफिकेट को अपने फोन में सेव कर लें.
Image

Har Ghar Tiranga सेल्फी सर्टिफिकेट क्यों है खास?

यह डिजिटल सर्टिफिकेट संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा जारी किया जाता है. इस पर आपका नाम और अभियान में आपकी भागीदारी का विवरण दर्ज होता है.

  • सोशल मीडिया पर करें शेयर: आप अपने इस हर घर तिरंगा सेल्फी सर्टिफिकेट (Hindi) को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) पर शेयर करके अपने दोस्तों और परिजनों को भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.
  • देशभक्ति का सम्मान: यह सर्टिफिकेट राष्ट्र निर्माण और तिरंगे के प्रति आपके सम्मान और देशभक्ति का एक प्रतीक पत्र है.

'हर घर तिरंगा' अभियान केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक को एक सूत्र में पिरोने और तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने का राष्ट्रीय जरिया है. तो देर किस बात की, आज ही अपने घर पर तिरंगा फहराएं, सेल्फी अपलोड करें और 2 मिनट में अपना डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola