सिर्फ 2 मिनट, फिर भी तालियां, छोटा मगर दमदार स्वतंत्रता दिवस भाषण जो हर कोई याद रखेगा
स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच देती हुई छात्रा की सांकेतिक तस्वीर
2 Minute Independence Day Speech: 15 अगस्त के मौके पर अगर आप स्कूल, कॉलेज, कोचिंग या किसी समारोह में भाषण देने वाले हैं और लंबा भाषण याद नहीं करना चाहते, तो यह 2 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण आपके काम आ सकता है. आसान भाषा में तैयार यह भाषण छोटा होने के साथ-साथ प्रभावी भी है.
Independence Day Short Speech 2026: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में हर किसी को अपनी देशभक्ति जाहिर करने का मन होता है. कई बार वक्त कम होता है और हमें 2 से 3 मिनट में ही अपनी बात खत्म करनी होती है. ऐसे में लंबा और कठिन शब्दों वाला भाषण याद करना मुश्किल हो जाता है.
अगर आप भी स्टेज का डर दूर भगाकर एक ऐसा छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण तलाश रहे हैं, जो सुनने वालों के दिलों को छू जाए, तो यह स्क्रिप्ट आपके लिए ही है. यह भाषण इतना आसान है कि इसे कोई भी आसानी से याद कर सकता है और पूरे हॉल में तालियां बजवा सकता है.
Independence Day Short Speech 2026: 2 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण (हिंदी स्क्रिप्ट)
Independence Day Speech: स्टेज पर शुरुआत ऐसे करें -
आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण, अतिथिगण और मेरे प्रिय साथियों... आप सभी को 15 अगस्त और स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई.
आज हम अपने देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.
महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस और हजारों अनाम वीरों के संघर्ष और बलिदान की वजह से आज हम एक स्वतंत्र देश में सांस ले रहे हैं. स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. हमें अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना चाहिए.
आज का युवा ही कल का भारत बनाएगा. इसलिए हमें शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: हर घर तिरंगा 2026: सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा फ्री डिजिटल सर्टिफिकेट, ये रहा 2 मिनट का आसान तरीका
2 Minute Independence Day Speech: भाषण का अंत
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति, एकता और सम्मान के लिए हमेशा अपना योगदान देंगे. अपने देश को आगे ले जाने में अपना पूरा सहयोग करेंगे. जाते-जाते बस इतना ही कहूंगा -
'कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
यह नशा भारत माता के सम्मान का है'
जय हिंद, जय भारत.
धन्यवाद.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









