ePaper

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 14 नवंबर तक नाम दाखिल करने की अंतिम तिथि

Updated at : 07 Nov 2022 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 14 नवंबर तक नाम दाखिल करने की अंतिम तिथि

Delhi MCD Election: दिल्ली में नगर निगम के नये सिरे से परिसीमन लागू होने के बाद यह पहला निकाय चुनाव है. चुनाव 250 वार्डों के लिए हो रहा है. बता दें, दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार 22 वार्ड कम हो गए हैं. पिछली बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में 272 वार्ड पर मतदान हुआ था.

विज्ञापन

Delhi MCD Election: आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज यानी सोमवार से शुरू हो गयी है. प्रत्याशी आज से निर्वाचन कार्यालयों में नामांकन कर सकते हैं. प्रत्याशी 7 से 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 19 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. बता दें, दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी.

परिसीमन लागू होने के बाद यह पहला निकाय चुनाव: गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम के नये सिरे से परिसीमन लागू होने के बाद यह पहला निकाय चुनाव है. चुनाव 250 वार्डों के लिए हो रहा है. बता दें, दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार 22 वार्ड कम हो गए हैं. पिछली बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में 272 वार्ड पर मतदान हुआ था, लेकिन इस बार परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या घटकर 250 हो गई है.

राजनीतिक दलों ने किया जीत का दावा: एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कमर कसे हुए हैं. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव की घोषणा के बाद से ही तैयारी में जुट गये हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने अपनी जीत का विश्वास जताया है. वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी ने बीते एक साल से एमसीडी चुनाव के लिए जमीनी तैयारी कर रही है. आप पार्टी की ओर से भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola