ePaper

Exit Polls के दावे हो जाएंगे फेल, 48 सीटों के साथ दिल्‍ली में सरकार बनाएगी भाजपा : मनोज तिवारी

Updated at : 08 Feb 2020 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Exit Polls के दावे हो जाएंगे फेल, 48 सीटों के साथ दिल्‍ली में सरकार बनाएगी भाजपा : मनोज तिवारी

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी. तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल फेल होंगे. भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी…कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी.

तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल फेल होंगे. भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी…कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें. दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज शाम आये एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भाजपा के संभावित उभार के बावजूद आसानी से जीत हासिल करेगी.

टाइम्स नाउ-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुसार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रहेगी और आप 44 तथा भाजपा 24 सीट जीत सकती है. वहीं, रिब्लिक-जन की बात के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया कि आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीटों पर जीत मिल सकती है.

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 और भाजपा को 15 सीट मिल सकती हैं. आप ने 2015 में शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola