ePaper

Delhi Election 2020: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, कही ये बात

Updated at : 08 Feb 2020 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Election 2020: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, कही ये बात

Delhi Election 2020: दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ने का प्रयास किया. उन्होंने हाथ तो चलाया लेकिन उसे लगा नहीं. चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच बहस […]

विज्ञापन

Delhi Election 2020: दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ने का प्रयास किया. उन्होंने हाथ तो चलाया लेकिन उसे लगा नहीं. चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच बहस हुई.

VIDEO

अलका लांबा का आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की.

बेटे पर टिप्पणी से नाराज होकर अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता पर हाथ चला दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा.

इस घटना के बाद अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता मेरे बेटे के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola