मंदी की मार झेल रहे हैं चतरा के रंग पेंट विक्रेता, पैसा नहीं होने के कारण फीकी रहेगी दीपावली

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

इटखोरी के रंग पेंट के दुकानदार बाजार के मंदी की मार झेल रहे हैं. गृह रंगाई के सामग्री की बिक्री नहीं हो रही है.

विज्ञापन

इटखोरी : इटखोरी के रंग पेंट के दुकानदार बाजार के मंदी की मार झेल रहे हैं. गृह रंगाई के सामग्री की बिक्री नहीं हो रही है. लोगों के पास नकद राशि नहीं होने के कारण बाजार फीकी पड़ गयी हैं. लोग चाहकर भी अपने घरों का रंग-रोगन नहीं करा पा रहे हैं.

क्या कहते हैं दुकानदार :

चौरसिया हार्डवेयर दुकान के संचालक अशोक चौरसिया ने कहा कि बाजार में रंगों के खरीदार नहीं है. लोग कोरोना के संकट से अबतक उबर नहीं सके हैं. जिस उम्मीद से रंग पेंट स्टॉक रखे हैं, लगता है नुकसान उठाना पड़ेगा. तनिक भी बिक्री नहीं है. छिटपुट बिक्री होती है. कुशवाहा हार्डवेयर के संचालक मनोज कुशवाहा ने कहा कि बाजार का हालत खस्ता है.

खाद्य पदार्थों के महंगाई का असर हमलोगों के व्यापार पर पड़ा है. लोग पहले भोजन की व्यवस्था करने में लगे हैं. उसके बाद ही दूसरा काम के बारे में सोचते हैं. इस साल तो पिछले साल से भी बुरा हाल है. रंग रोगन का सामान लेने कोई नहीं आते हैं. मां भद्रकाली हार्डवेयर के संचालक सुधीर दांगी ने कहा कि इस साल मात्र 25 प्रतिशत बिक्री है. बाजार में उछाल नहीं आ रहा है.

लोगों के पास पैसा नहीं है. रंग पेंट की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. बाजार में मंदी छाया हुआ है. खुशी हार्डवेयर के संचालक शिवकुमार सिंह ने कहा कि पूरा बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है. प्रत्येक साल दो लाख रुपये का रंग पेंट बेचते थे. इस साल कम उम्मीद है. लोगों के पास पैसा नहीं है. खाद्य सामग्री के महंगाई का असर अन्य कारोबार पर पड़ा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola