UPSC CSE Result 2023 के टॉप टेन में इतनी लड़कियां, प्रथम दो स्थान पर लड़कों का कब्जा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Apr 2024 3:04 PM

विज्ञापन

UPSC CSE Result 2023

UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2023 upsc.gov.in पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

UPSC CSE Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज मंगलवार 16 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिये. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है, इसके साथ ही अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.

UPSC CSE Result 2023 Out: कुल इतने पदों पर हुई नियुक्ति

यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी नियुक्ति की जाएगी.

UPSC CSE Result 2023 Out: तीन चरणों में परीक्षा

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है.

UPSC CSE Final Result 2023 जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

UPSC CSE Result 2023 Out: यहां देखें टॉप टेन अभ्यर्थियों के नाम

1) 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2) 6312512 अनिमेष प्रधान
3) 1013595 दोनुरु अनन्या रेड्डी
4) 1903299 पी के सिद्धार्थरामकुमार
5) 6312407 रुहानी
6) 0501579 सृष्टि डबास
7) 3406060 अनमोल राठौड़
8) 1121316 आशीष कुमार
9) 6016094 नौशीन
10) 2637654 एश्वर्यम प्रजापति

हालिया वर्षों में शीर्ष पदों पर लड़कियों का दबदबा

हाल के वर्षों में, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) में शीर्ष पदों पर लड़कियों का दबदबा रहा है. 2021 में, श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 2022 में, इशिता किशोर ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं.

जल्द जारी होगी मार्कशीट

आयोग परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर यूपीएससी सीएसई 2023-24 मार्कशीट अपलोड करेगा. उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23385271 /23381125 / 23098543 पर प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola