28.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UPSC CSE Final Result 2023 जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

UPSC CSE Result 2023 Out: यूपीएससी 2023 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऑफिशयल वेबसाइट पर आप परिणाम देख सकते हैं.

UPSC CSE Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. यूपीएससी अंतिम परिणाम 2023 आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. जो उम्मीदवार प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार दौर में उपस्थित हुए थे, वे अब परिणाम देख सकते हैं.

UPSC CSE Result 2023 Out: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

रैंक 1-आदित्य श्रीवास्तव

रैंक 2- अनिमेष प्रधान

रैंक 3- डोनुरु अनन्या रेड्डी

रैंक 4- पी के सिद्धार्थ रामकुमार

रैंक 5- रुहानी

Upsc 2024 Final List
Upsc cse final result 2023 जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर 2

UPSC CSE Result 2023 Out: पीडीएफ डाउनलोड करने के स्टेप्स

-योग्य छात्र संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं.
-मुखपृष्ठ पर, “सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम” देखें.
-अगले चरण में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-यूपीएससी परिणाम पीडीएफ दस्तावेज़ स्क्रीन पर दिखाई देगा
-अपना नाम, रोल नंबर, एआईआर जांचें और उसे डाउनलोड करें
-आप अपना नाम ढूंढने के लिए शॉर्टकट ‘Ctrl+F’ का भी उपयोग कर सकते हैं
-भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

UPSC CSE Result 2023 Out: आदित्य श्रीवास्तव बनें टॉपर

यूपीएससी सीएसई अंतिम परीक्षा 2022-23 में पहला स्थान आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया, जिन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की. अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक हासिल की है. डोनुरु अनन्या रेड्डी ने यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है.

JAC Board Result 2024 जल्द, परिणाम के साथ जरूर चेक कर लें ये डिटेल

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का कर रहें हैं इंतजार तो जानें कब तक आएगा परिणाम, जानें बीते सालों का ट्रेंड

Maharashtra 10th 12th Result 2024 कब तक हो सकता है जारी, देखें अपडेट

UPSC CSE Result 2023 Out: 1016 पदों पर नियुक्ति

इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा ग्रुप ए और ग्रुप बी में नियुक्ति के लिए कुल 1016 नामों की सिफारिश की गई है.

UPSC CSE Result 2023 Out: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी और यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी. अंतिम व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार दौर 2 जनवरी से 9 अप्रैल, 2024 तक चरण-वार आयोजित किया गया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें