JAC Board Result 2024 जल्द, परिणाम के साथ जरूर चेक कर लें ये डिटेल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Apr 2024 8:39 AM
JAC Board Result 2024 to be out soon
JAC Board Result 2024 to be out soon: जैक बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर अगर किसी तरह के फैक्ट की गड़बड़ होती है तो इसके लिए आवेदन जरूर करें.
JAC Board Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAC रिजल्ट 2024 इसी महीने घोषित होने की उम्मीद है. हालाँकि, बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है. एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए झारखंड बोर्ड परिणाम 2024 को jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in. पर देख सकेंगे.
JAC Board Result 2024: रिजल्ट में दर्ज रहेंगे ये डिटेल्स
झारखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद कुछ फैक्ट्स को बेहद संजीदगी से चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि इस रिजल्ट की जरूरत भविष्य में भी पड़ती है. जैसे-
छात्र का नाम
माता पिता का नाम
स्टूडेंट का रोल नंबर
जन्म की तारीख
विषय का कोड और विषय का नाम
विषयवार मार्क्स (अंक)
कुल प्राप्तांक
मार्क्स का परसेंटेज
आप पास हैं या फेल
JAC Board Result 2024: गड़बड़ी मिली तो करें ये काम
अगर आपके रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलती है. जैसे आपके नाम में, आपके माता-पिता के नाम में या कुछ और तो आप इसके लिए आयोग को तुरंत आवेदन दें. आयोग गड़बड़ी को सुधार देगा और फिर जब आपका फाइलन रिजल्ट बनकर आएगा तो उसमें किसी तरह की त्रुटी नहीं मिलेगी.
कब तक जारी होगा दसवीं बोर्ड का रिजल्ट
JAC Board Result 2024: कब आयोजित हुई थी परीक्षा
इस साल, जैक ने फरवरी में झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 6 से 26 फरवरी तक हुईं. मैट्रिक परीक्षा पहली पाली में आयोजित की गई थी – सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक (ओएमआर शीट के लिए: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 11:20 बजे तक और प्रश्न पुस्तिका के लिए: दोपहर 11:25 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक). इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई. (ओएमआर के लिए दोपहर 2 बजे से 3:35 बजे तक और पुस्तिकाओं के लिए 3:40 से 5:20 बजे तक.)
जेएसी आमतौर पर मैट्रिक और इंटर के नतीजे दो भागों में घोषित करता है. सबसे पहले, यह इंटर साइंस स्ट्रीम के नतीजों के साथ कक्षा 10वीं या मैट्रिक का परिणाम जारी करता है. उसके बाद इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










