Best BTech Branch: CS या IT कौन सा है बेस्ट ऑप्शन? जानिए किस ब्रांच में होगी सबसे ज्यादा कमाई 

Updated at : 17 Jul 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Best BTech Branch

Best BTech Branch

Best BTech Branch: हर वर्ष लाखों युवा इंजीनियरिंग करते हैं. आजकल टेक्नोलॉजी से जुड़े ब्रांच की काफी डिमांड है. ऐसे में आज हम इंजीनियरिंग के ऐसे दो ब्रांच के बारे में जानेंगे जो इन दिनों काफी डिमांड में हैं, आईटी और कंप्यूटर साइंस. आइए, जानते हैं इन ब्रांच के बारे में-

विज्ञापन

Best BTech Branch: भारत युवाओं के बीच इंजीनियरिंग एक अच्छा करियर माना जाता है. इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी दुविधा होती है कि वो कौन सा ब्रांच चुनें. ब्रांच चुनना काफी कठिन कार्य होता है. ऐसे में आज इंजीनियरिंग के दो ब्रांच के बारे में जानेंगे जिसकी काफी डिमांड है. हम बात कर रहे हैं सीएस और आईटी की. दोनों ही ब्रांच टेक्नोलॉजी से जुड़ा है लेकिन इनमें अंतर भी है. आइए, जानते हैं विस्तार से- 

Best BTech Branch CS: कंप्यूटर साइंस का ब्रांच 

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का काफी फेमस ब्रांच है. इस कोर्स को करने के बाद एक-से-एक नौकरी के ऑप्शन मिलते हैं. इस ब्रांच में सॉफ्टवेयर, एआई और डाटा साइंस, साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर नेवटर्क के बारे में पढ़ाया जाता है. सीएस की पढ़ाई करने के बाद आप भारत से लेकर विदेश तक कहीं भी अच्छी सैलरी पर काम कर सकते हैं. 


CS Career Options: कंप्यूटर साइंस में करियर ऑप्शन 

एआई इंजीनियर (AI Engineers) 

डाटा साइंटिस्ट (Data Scientist) 

साइबर एक्सपर्ट (Cyber Expert) 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) 

Best BTech Branch IT: आईटी ब्रांच 

आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) बीटेक का अच्छा और उभरता हुआ ब्रांच माना जाता है. इस ब्रांच में क्लाउड कंप्यूटिंग, डाटाबेस प्रबंधन, वेब डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर नेटवर्किंग के बारे में पढ़ाया जाता है. ये भी CS जैसा ब्रांच है लेकिन इस ब्रांच में कंप्यूटर सिस्टम के प्रयोग और प्रबंधन पर अधिक बल दिया जाता है. 

IT Career Options: आईटी में करियर ऑप्शन 

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Software Development) 

क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)

एआई (Artificial Intelligence) 

CS VS IT: सीएस या आईटी कौन है बेहतर? 

कंप्यूटर साइंस हो या आईटी, दोनों ही टेक्नोलॉजी से जुड़ा बीटेक ब्रांच (Best BTech Branch) है. हालांकि, कौन सा कोर्स चुनें इसके लिए आपकी दिलचस्पी, विषय का इंटरेस्ट आदि बातों पर ध्यान देना होगा. अगर आपकी दिलचस्पी कोडिंग और सॉफ्टवेयर आदि में है तो आप सीएस का ब्रांच चुनें. वहीं अगर आपकी रुचि कंप्यूटर के प्रबंधन, नेटवर्क आदि में है तो आप आईटी सेक्टर चुनें. 

CS VS IT Salary: सीएस और आईटी में कितनी सैलरी मिलती है? 

सीएस और आईटी में सैलरी, फ्रेशर, अनुभव और स्थान (शहर और देश) के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. हालांकि, दोनों ही ब्रांच में फ्रेशर को 4-15 लाख रुपये प्रति वर्ष मिलती है. वहीं अनुभवी व्यक्ति को 10 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे अधिक मिलते हैं. ये एक अनुमानित डाटा है. 

यह भी पढ़ें- Petrochemical VS Petroleum Engineering: पेट्रोकेमिकल या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, दोनों में क्या है अंतर? कौन सा है बेहतर जानिए

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola