UP Police Constable RE Exam 2024 के डेट्स के लिए नोटिस वायरल, जानें इसके पीछे की सच्चाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 May 2024 2:00 PM

विज्ञापन

UP Police Constable RE Exam 2024

UP Police Constable RE Exam 2024: : यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 की पुनः परीक्षा की डेट्स को लेकर एक फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

विज्ञापन

UP Police Constable RE Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60,241 रिक्तियों को भरना है. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 रद्द कर दी गई क्योंकि पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही थीं. आपको बता दें सोशल मीडिया पर इन दिनों यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रि एक्जाम के लिए एक नोटिस वायरल हो रही है. आइए जानें कह तक परीक्षा के होने का अनुमान है.

SSC GD Constable Result 2024 की जल्द होगी घोषणा, यहां देख सकेंगे परिणाम

UPSC CDS 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी, अप्लाई करने के लिए यहां जानें पूरा स्टेप्स

Bihar Panchayati Raj Vibhag के लिए नियुक्ति शुरू, ऐसे करें आवेदन

UP Police Constable RE Exam 2024: फेक नोटिस हुई वायरल

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस भर्ती रि एक्जाम के लिए एक नोटिस वायरल हो रही है, जिसे फेक बताया जा रहा है. आपको बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं हुआ हैं. इस नोटिस में बताया गया है. हरिभूमि की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार इस फेक वायरल नोटिस में परीक्षा की डेट 29 और 30 जून बताई जा रही हैं.

UP Police Constable RE Exam 2024: रद्द कर दी गई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी और पेपर लीक के आरोपों के कारण परीक्षा प्राधिकरण ने इसे रद्द कर दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. उम्मीद है कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जून 2024 में आयोजित की जाएगी. आगे की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही घोषित की जाएगी. सब इंस्पेक्टर, प्रोग्रामर ग्रेड 2 और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए सहित अन्य भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखें भी जल्द ही uppbpb.gov.in पर घोषित की जाएंगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola