ePaper

SBI PO Prelims Result 2021: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Updated at : 15 Dec 2021 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
SBI PO Prelims Result 2021: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

SBI prelims result 2021 ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI PO Prelims Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स(PO) के प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार को रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि संबंधित जानकारी देनी होगी. बता दें कि एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 20,21 और 27 नवंबर 2021 को आयोजित हुआ था. देशभर में अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा ली गई थी. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. आप भी एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 के परिणाम जानना चाहते हैं तो आगे इससे जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है.

ऐसे चेक करें अपना एसबीआई रिजल्ट

  • एसबीआई (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं

  • करियर सेक्शन में SBI PO Prelim 2021 Result लिंक पर क्लिक करें.

  • उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से जुड़ी जानकारी सही सही भरें

  • लॉगिन करने के बाद पीटी रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.

Also Read: कोरोना टीका नहीं लगाने पर दुनिया में पहली बड़ी कार्रवाई, अमेरिका ने 27 वायु सैनिकों को नौकरी से निकाला

एसबीआई पीओ भर्ती 2021: मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

बता दें एसबीआई ने 2,056 पदों के लिए रिक्तियां निकाली थी जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा गया था. उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के चार चरणों प्रारंभिक परीक्षा(पीटी), मुख्य परीक्षा(मेंस), समूह अभ्यास और इंटरव्यू से गुजरना होगा. इनमें प्राप्त अंकों के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन होगा.

Also Read: दूसरे वैरिएंट से कम खतरनाक है ‘ओमिक्रॉन’, द. अफ्रीका में हुए सर्वे में खुलासा, भारत में अब तक मिले 64 मरीज

क्या है एसबीआई पीओ 2021 का पूरा शेड्यूल

मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा- दिसंबर 2021 आखिरी सप्ताह

मुख्य परीक्षा(ऑनलाइन) — जनवरी 2022

मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी –फरवरी 2022

समूह अभ्यास और इंटरव्यू का आयोजन– फरवरी 2022

अंतिम परिणाम की घोषणा- फरवरी/ मार्च 2022

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola