RPF Recruitment 2024: रेलवे सुरक्षा बल कर रहा है हजारों पदों पर बंपर नियुक्ति, मैट्रिक पास कर सकते हैं अप्लाई

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

RPF recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में एसआई और कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

RPF recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में उप-निरीक्षकों (एसआई) और कांस्टेबलों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. उम्मीदवार आरपीएफ भर्ती 2024 के बारे में पात्रता मानदंड और अन्य महत्वपूर्ण विवरण आधिकारिक वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं.

Also Read: Sarkari Naukri 2023: Central Bank of India में 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, 28000 से अधिक मिलेगी सैलरी

RPF recruitment 2024: यहां करना होगा आवेदन

रेलवे सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं. यहां Recruitment टैब पर क्लिक करें और नोटफिकेशन को पढ़ें. अब बताए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन शुरू करें. सभी डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें.

RPF recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि सीबीटी परीक्षा में सफल होने पर ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

RPF recruitment 2024: ये होनी चाहिए योग्यता

रेल मंत्रालय द्वारा 2 जनवरी 2024 को जारी अधिसूचना {सं.2023/Sec(E)/RC-3/26} के अनुसार कॉन्स्टेबल पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण तथा एसआइ के लिए स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

RPF recruitment 2024: शारीरिक मानक

शैक्षिक योग्यता तथा आयु सीमा के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारिक शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा. पुरुष उम्मीदवारों की हाईट मिनिमम 165 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों की चेस्ट कम से कम 80 सेमी होनी चाहिए और फुलाव के साथ न्यूनतम 85 सेमी होनी चाहिए. हाईट तथा चेस्ट के मानकों में SC/ST तथा गढ़वाली, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊनी और अन्य निर्धारित क्षेत्रों के उम्मीदवारों को छूट दी गई है.

RPF recruitment 2024: यहां जानें सैलरी

आरपीएफ कांस्टेबलों के लिए वेतन सीमा 5,200 से 20,200 रुपये है, ग्रेड वेतन 2000 रुपये है. इसका मतलब है कि मासिक सैलरी लगभग 26,000 से 32,000 रुपये है.

RPF recruitment 2024: 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

आरपीएफ एसआई पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जबकि कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola