ePaper

JPSC Prelims Admit Card 2024 को ऐसे करें डाउनलोड, सर्वर एरर के कारण हो रही परेशानी दूर

Updated at : 13 Mar 2024 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC Prelims Admit Card 2024 को ऐसे करें डाउनलोड, सर्वर एरर के कारण हो रही परेशानी दूर

JPSC Civil Services Prelims Admit Card 2024

JPSC Prelims Admit Card 2024: झारखंड सिविल सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा के लिए जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जो 17 मार्च, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए है.

विज्ञापन

JPSC Prelims Admit Card 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें सर्वर एरर होने के काऱण कल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही थी.

Central Bank of India में अप्रेंटिशिप पदों के लिए एप्लीकेशन डेट हुई एक्सटेंड

JPSC Prelims Admit Card 2024: ऐसे करे डाउनलोड

1 परीक्षार्थी सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
2 इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक होगा, उसपर क्लिक करें.
3 अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाले.
4 इसके बाद एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.उसे डाउनलोड कर कर सकते हैं.

JPSC Prelims Admit Card 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में पूरी की जाएगी – पहली पाली में, उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन पेपर 1 की परीक्षा देंगे. सामान्य अध्ययन पेपर 2 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच निर्धारित है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होने पर करें ये काम

जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को जल्द से जल्द परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. उम्मीदवार 9431301419, 9431301636, या +918956622450 पर 16 मार्च 2024 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कामकाजी घंटों के दौरान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.

JPSC CSE 2024: इन पदों पर होगी नियुक्ति

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
कारा अधीक्षक – 2
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
जिला समादेष्टा – 1
सहायक निबंधक – 8
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
उत्पाद निरीक्षक – 3

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola