Central Bank of India में अप्रेंटिशिप पदों के लिए एप्लीकेशन डेट हुई एक्सटेंड

Updated:
विज्ञापन
Central Bank of India में अप्रेंटिशिप पदों के लिए एप्लीकेशन डेट हुई एक्सटेंड

Central Bank of India Apprentice Online Registration Last Date Extended

Central Bank of India Recruitment 2024:सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है. सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. सेंट्रल बैंक की इस वैकेंसी […]

विज्ञापन

Central Bank of India Recruitment 2024:सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है. सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. सेंट्रल बैंक की इस वैकेंसी में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

सीबीएसई में निकाली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

Central Bank of India Recruitment 2024: आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है.

Central Bank of India Recruitment 2024: आयु सीमा
आवेदन करनेवाले उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल, 1996 से 31 मार्च, 2004 के बीच हुआ हो, यानी आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जायेगी.

Central Bank of India Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा एवं लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

Central Bank of India Recruitment 2024: वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा.

Central Bank of India Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये एवं सभी महिला उम्मीदवार को 600 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे.

Central Bank of India Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं.
पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
‘Apply Against Advertised Vacancy’ पर जाएं और ‘Apprenticeship with Central Bank of India’ खोजें.
‘Applyरें’ बटन पर क्लिक करें और लॉगिन करें.
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola