Career Without NEET: नीट के बिना भी मेडिकल में बनाएं शानदार करियर, 12वीं के मार्क्स पर मिलेगा एडमिशन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
Career Without NEET: मेडिकल और हेल्थकेयर का क्षेत्र बहुत बड़ा है. यहां सिर्फ डॉक्टरों की ही नहीं, बल्कि कई अन्य एक्सपर्ट्स की भी भारी मांग रहती है. ऐसे में अगर आपने NEET UG 2026 परीक्षा नहीं भी दिया है, तो भी आप मेडिकल फील्ड का हिस्सा बन सकते हैं.
Career Without NEET: NEET UG 2026 का रिजल्ट आ चुका है. स्टूडेंट्स अब काउंसिलिंग की तैयारी मे लग गए हैं. वहीं बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिनका रिजल्ट में स्कोर कम है या फिर वे NEET नहीं दे पाए थे. ये स्टूडेंट्स अब आगे के ऑप्शन्स को लेकर असमंजस में हैं. लेकिन मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए NEET और MBBS ही एकमात्र रास्ता नहीं है. बहुत से ऐसे बेहतरीन मेडिकल कोर्सेज हैं, जिनमें नीट स्कोर की कोई जरूरत नहीं पड़ती. इनमें आप 12वीं के मार्क्स के आधार पर सीधा एडमिशन ले सकते हैं. आइए हम आपको ऐसे ही कुछ टॉप ऑप्शन्स और उनके एडमिशन प्रोसेस के बारे में बताते हैं.
1. BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी)
जिन स्टूडेंट्स ने नीट की परीक्षा नहीं दी है, उनके लिए बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी करना बढ़िया ऑप्शन है. आजकल हॉस्पिटल, स्पोर्ट्स और फिटनेस सेंटर्स में फिजियोथेरेपिस्ट की मांग तेजी से बढ़ी है. यह 4.5 साल का एक बेहतरीन प्रोफेशनल कोर्स है.
कैसे होगा एडमिशन: इस कोर्स के लिए नीट परीक्षा की कोई जरूरत नहीं होती. ज्यादातर कॉलेज 12वीं (PCB) के मार्क्स के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन देते हैं. कुछ यूनिवर्सिटीज अलग से एंट्रेंस टेस्ट करवाती हैं.
2. B Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)
आप भी किसी मेडिकल शॉप से दवाइयां खरीदतें होंगे. ऐसे में आपके दिमाग में भी एक सवाल आता होगा, कि ये मेडिकल शॉप के लिए कौन सा कोर्स करना होता है. तो इसका जवाब 'बैचलर ऑफ फार्मेसी' है. दवाओं और फार्मास्युटिकल कंपनियों में करियर बनाने के लिए यह एक एवरग्रीन कोर्स है. इस कोर्स को करने के बाद आप खुद का मेडिकल बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
कैसे होगा एडमिशन: बैचलर ऑफ फार्मेसी में एडमिशन के लिए नीट स्कोर नहीं मांगा जाता. इसके लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं (जैसे स्टेट सीईटी) होती हैं. कई प्राइवेट कॉलेजों में 12वीं के नंबरों पर सीधे दाखिला मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: कम फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स
3. BSc Nursing (नर्सिंग)
बिना नीट दिए मेडिकल एंड हेल्थकेयर सेक्टर मे करियर बनाने के लिए BSc Nursing कोर्स भी बहुत अच्छा ऑप्शन है. हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भारतीय नर्सों की भारी मांग है. यहां करियर ग्रोथ बहुत शानदार है.
कैसे होगा एडमिशन: देश के लगभग 80% नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट की जरूरत नहीं होती. राज्य सरकारें इसके लिए अपनी अलग नर्सिंग प्रवेश परीक्षा कराती हैं. कई कॉलेज 12वीं के मेरिट पर भी सीट देते हैं .
4. BMLT (बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी)
आपने देखा होगा, हॉस्पिटल में डॉक्टर्स पेशेंट्स के इलाज के क्रम में अलग-अलग जांच लिखते हैं. इन लिखे गए जांच को करवाने आप किसी लैब में जाते हैं, वहां अलग बीमारियों की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन रहते हैं. तो अगर आप भी लैब टेक्नीशियन बनाना चाहते हैं तो 'बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी' बढ़िया ऑप्शन है. यह तीन साल का एक बेहतरीन पैरामेडिकल कोर्स है.
कैसे होगा एडमिशन: इस कोर्स में एडमिशन पूरी तरह से 12वीं के साइंस मार्क्स पर निर्भर करता है. इसके लिए नीट परीक्षा को पास करने की कोई जरूरत नहीं है .
ये भी पढ़ें: NEET Result में स्कोर कम है तो न हों निराश, बिना MBBS भी डॉक्टर बनने के ये हैं बेस्ट ऑप्शन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











