कम फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Top 5 High Salary Courses: अगर आप भी यह सोचकर परेशान हैं कि बिना लाखों रुपये खर्च किए अच्छी नौकरी नहीं मिल सकती, तो यह खबर आपका नजरिया बदल सकती है. आज जॉब मार्केट का गणित पूरी तरह बदल चुका है. कंपनियां अब सिर्फ बड़े कॉलेज की डिग्री नहीं, बल्कि असली स्किल और प्रैक्टिकल नॉलेज देखकर नौकरी देती हैं.

विज्ञापन

Top 5 High Salary Courses: 2 दिन पहले मेरे दोस्त की बहन जो 12वीं पास करने के बाद रेगुलर यूजी कोर्स में एडमिशन ले रही है उसने पूछा कि भैया कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में बताइए ना. मैंने सलाह देते हुए सबसे पहले कहा कि अगर आपने सही कोर्स चुना और उसमें मेहनत से स्किल सीखी, तो कम पैसों में भी लाखों के पैकेज तक पहुंचा जा सकता है. उसके लिए शॉर्ट टर्म कोर्स की तलाश करते हुए मैंने 5 कोर्स की लिस्ट बनाई है जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया है. कम फीस में ज्यादा सैलरी दिलाने वाले ये कोर्स (Top 5 High Salary Courses) आपके भी काम के हो सकते हैं.

Data Analyst नंबरों की दुनिया में बन जाइए हीरो

आजकल हर कंपनी अपने फैसले डेटा देखकर लेती है, फिर चाहे वह प्रोडक्ट लॉन्च करना हो या मार्केटिंग बजट तय करना. यही वजह है कि डेटा एनालिस्ट (Data Analyst) की डिमांड आसमान छू रही है. इस कोर्स में आपको डेटा पढ़ना, समझना और उसकी रिपोर्ट बनाना सिखाया जाता है, साथ ही Excel, SQL, Python और Power BI जैसे टूल्स की भी ट्रेनिंग मिलती है.

यह कोर्स 6 महीने से 1 साल में पूरा हो जाता है और फीस मुश्किल से 25 हजार से डेढ़ लाख रुपये के बीच रहती है. सबसे मजेदार बात यह है कि शुरुआती सैलरी ही 5 से 8 लाख रुपये सालाना तक मिल सकती है. यह कोर्स IIT मद्रास, IIT रुड़की, IIM कोझिकोड और कई भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Digital Marketing मोबाइल से शुरू होकर लाखों की कमाई

अगर आपको Instagram, Google और ऑनलाइन बिजनेस की दुनिया पसंद है, तो डिजिटल मार्केटिंग आपके लिए बना है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. खास बात यह है कि यह फील्ड सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि फ्रीलांसिंग और खुद का बिजनेस शुरू करने का रास्ता भी खोलती है.

Digital Marketing कोर्स की अवधि 3 महीने से 1 साल तक है और फीस सिर्फ 20 हजार से 80 हजार रुपये के आसपास रहती है. शुरुआती सैलरी 4 से 7 लाख रुपये सालाना तक मिल जाती है. हालांकि, इस कोर्स के लिए मार्केट में प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स की भरमार है. वहीं IGNOU, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU, Delhi) और जामिया जैसे संस्थान भी इस कोर्स को कराते हैं.

Cyber Security में मोटी कमाई

ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जितने बढ़े हैं, साइबर फ्रॉड का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ा है. यही वजह है कि हर कंपनी को अपने डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चाहिए. इस कोर्स में नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, साइबर लॉ और डेटा प्रोटेक्शन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

साइबर सिक्योरिटी के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, C-DAC और कई IIT के सर्टिफिकेट प्रोग्राम इसके लिए अच्छे ऑप्शन हैं. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल का होता है और फीस 40 हजार से 2 लाख रुपये तक हो सकती है. यहां शुरुआती सैलरी भी सबसे दमदार है, यानी 6 से 10 लाख रुपये सालाना.

AI Prompt इंजीनियरिंग

AI Prompt इंजीनियरिंग एक नया और तेजी से उभरता हुआ फील्ड है, जिसकी डिमांड आजकल काफी बढ़ गई है क्योंकि लगभग हर कंपनी अब AI टूल्स (जैसे ChatGPT, Claude, Midjourney) का इस्तेमाल कर रही है. यह वह स्किल है जिसमें आप AI मॉडल्स से सही तरीके से सवाल या इंस्ट्रक्शन (प्रॉम्प्ट) लिखना सीखते हैं, ताकि AI से सबसे बेहतर, सटीक और उपयोगी जवाब मिल सके.

INTERNSHALA Platform पर इस कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं. इसे Skill India के तहत तैयार किया गया है. इसमें 6 हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स होगा जिसमें हर दिन 1 घंटे का क्लास है. कोर्स की डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं.

Prompt Engineering Course for Generative AI from INTERNSHALA

Cloud Computing की डिमांड

आज हर छोटी-बड़ी कंपनी अपना डेटा क्लाउड पर शिफ्ट कर रही है, और यही वजह है कि क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोफेशनल्स की मांग हर साल तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में AWS, Microsoft Azure, Google Cloud और क्लाउड सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है.

IIT कानपुर, NIELIT और मान्यता प्राप्त क्लाउड ट्रेनिंग संस्थान इसके लिए भरोसेमंद जगह हैं. यहां कम फीस में ये कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स 6 से 12 महीने में पूरा हो जाता है, फीस 35 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक रहती है.

अपने दोस्त की बहन को इन कोर्स के बारे में बताते हुए एक बात के लिए आगाह किया कि इन कोर्स में एडमिशन के लिए ज्यादातर जगह 12वीं पास होना ही काफी है. सिर्फ कम फीस देखकर किसी संस्थान में दाखिला नहीं लेना, यह जरूर जांच लेना कि संस्थान मान्यता प्राप्त है या नहीं. साथ ही वहां प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप की सुविधा मिलती है या नहीं ये सब चेक करने के बाद ही एडमिशन लेना.

ये भी पढ़ें: 10वीं के बाद क्या करें, ऐसे चुनें बेस्ट करियर ऑप्शन


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola