Bihar Sarkari Job 2024: सरकारी नौकरी की है तलाश, यहां होने वाली है बंपर नियुक्ति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Sep 2024 9:30 AM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Job 2024

Bihar Sarkari Job 2024: सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार शिक्षा विभाग ने 6,421 विद्यालय सहायकों के पदों के सृजन की सूचना सोमवार को महालेखाकार को भेजी है.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Job 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति होने जा रही है. आपको बता दें बिहार में नवस्थापित और उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों की बहाली शुरू की जाएगी. इन सहायकों को 16,500 रुपये के निश्चित मासिक वेतन पर रखा जाएगा. इसके अतिरिक्त, उन्हें 500 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि भी प्रदान की जाएगी. नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह से नियोजन इकाइयों द्वारा संचालित की जाएगी. वास्तव में, शिक्षा विभाग ने 6,421 विद्यालय सहायकों के पदों के सृजन की सूचना सोमवार को महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को भेजी है. इस प्रकार, 6,421 नवस्थापित और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक विद्यालय सहायक की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पटना में 210, नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88, रोहतास में 166, कैमूर में 121, गया में 258, जहानाबाद में 59, अरवल में 33, नवादा में 142, औरंगाबाद में 140, मुजफ्फरपुर में 305, सीतामढ़ी में 184, शिवहर में 44, वैशाली में 232, पूर्वी चंपारण में 341, पश्चिमी चंपारण में 277, सारण में 240, सिवान में 226, गोपालगंज में 185, दरभंगा में 268, मधुबनी में 296, समस्तीपुर में 318, सहरसा में 121, सुपौल में 144, मधेपुरा में 131, पूर्णिया में 208, अररिया में 186, किशनगंज में 117, कटिहार में 202, भागलपुर में 174, बांका में 130, मुंगेर में 65, शेखपुरा में 36, लखीसराय में 75, जमुई में 130, खगड़िया में 96 और बेगूसराय में 177 पदों का सृजन किया गया है. यह भी ज्ञात हो कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति पहले ही प्राप्त हो चुकी है.

महालेखाकार को प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने सूचित किया है कि 6,421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय के लिए एक विद्यालय सहायक के पद का सृजन करने की अनुमति दी गई है. ये पद राज्य के राजकीयकृत माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक एवं प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक और सहायक के अस्थायी पदों के स्थान पर बनाए गए हैं. इस संबंध में जारी संकल्प में विद्यालय सहायक की नियुक्ति की प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता, सेवा शर्तें और अनुशासनात्मक कार्रवाई का विवरण दिया गया है. नव सृजित पदों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन