ePaper

Aadhaar Card Updates: आधार कार्ड की कई लाभों से हैं वंचित?, जल्द कर लें यह काम, मिलने लगेगी सभी सुविधाएं, जानिए पूरा डिटेल

Updated at : 28 May 2021 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Updates: आधार कार्ड की कई लाभों से हैं वंचित?, जल्द कर लें यह काम, मिलने लगेगी सभी सुविधाएं, जानिए पूरा डिटेल

Aadhaar Card Updates: देश में यूआईएडीआई (UIADI) किसी की भी पहचान का एक महत्पूर्ण हिस्सा है. कोई भी सरकारी काम (Government Work) हो या निजी काम (Personal Work) कहीं न कही आधार (Aadhaar Card) की जरूरत पड़ती ही है. लेकिन क्या आपका आधार कार्ड आपके फोन नंबर से लिंक है. बता दें, आधार कार्ड को फोन से लिंक करना जरूरी है.

विज्ञापन

Aadhaar Card Updates: देश में यूआईएडीआई (UIADI) किसी की भी पहचान का एक महत्पूर्ण हिस्सा है. कोई भी सरकारी काम (Government Work) हो या निजी काम (Personal Work) कहीं न कही आधार (Aadhaar Card) की जरूरत पड़ती ही है. लेकिन क्या आपका आधार कार्ड आपके फोन नंबर से लिंक है. बता दें, आधार कार्ड को फोन से लिंक करना जरूरी है. इससे आप कई तरह की सुविधाएं ले सकते हैं, दूसरी जालसाजों और धोखेबाजों से बचने के लिए भी ये जरूरी. और सबसे बड़ी बात आधार को मोबाइल से लिंक कराना कोई पेचिदा काम भी नहीं है.

आधार को मोबाइल से लिंक कराना बेहद आसानः अगर आपने अपने आधार का लिंक मोबाइल से नहीं कराया है तो इसे बड़ी आसाना से आप आज ही करा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह के दस्तावेज भी जमा करना नहीं पड़ेंगे. बस आपको अपना आधार लेकर अपने नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा. आधार सेंटर पर महज 50 रूपये जमा कर आप आधार को फोन से लिंक करा सकते हैं. अगर आप चाहें तो कई और भी बदलाव कर सकते हैं. जैसे एड्रेस करेक्शन, स्पेलिंग मिस्टेक ठीक करना आदि.

आधार से मोबाइल को लिंक करने के फायदाः अपने आधार को मोबाइल से लिंक कराने को लेकर यूआईडीएआई (UIDAI) का कहना है कि इससे डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, एड्रेस आदि को बड़ी आसाना से ऑनलाइन अपडेट किय जा सकता है. और इसे मोबाइल नंबर पर मिले एसएमएस (SMS) के जरिए सत्यापित भी कर सकते हैं. इसके अलावा आधार-मोबाइल लिंक होने से आप कई तरह से फर्जी लोगों और जालसाजों से बच सकते हैं.

आधार सेंटर जाने से पहले करें यह कामः अगर आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर ढूंढ़ने में परेशाना हो रही है तो आप इसे बड़ी आसानी से पता कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI) की वेबसाइट www.uidai.gov.in/ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद माय आधार (My Aadhar) टैब पर जाएं. फिर लोकेट एन एनरोलमेंट सेंटर पर क्लिक करें. इससे आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी मिल जाएगी.

आधार सेंटर पर करें यह कामः पहले आधार केंद्र पर जाकर आधार सुधार फॉर्म को सही सही भर लें. वो मोबाईल नंबर डाले जिसे आप रजिस्टर करना चाहते हैं. आपने जो फार्म भरा है उसे सेटर में सबमिट कर दें. पहचान के लिए अपने बॉयोमेट्रिक्स दे दें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा. इस नंबर के सहारे आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.

ऑनलाइन आधार कार्ड से मोबाइल को लिंक ऐसे करें.

  • टेलीकॉम ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें

  • जिस नंबर को आधार से लिंक करना है उसकी पुष्टी करें.

  • आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा.

  • इसे सबमिट करें.

  • फिर आधार नंबर फीड करें.

  • Kyc के लिए एक मैसेज आएगा.

  • जो ओटीपी आएगा उसे फिल कर लें.

  • काम होने के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

Also Read: जहरीली शराब से बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, सीएम योगी हुए सख्त, कहा- इस कानून के तहत हो आरोपियों पर कार्रवाई

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola