ePaper

SBI Cuts Interest Rate : स्टेट बैंक ने मियादी जमा और ब्याज दरों में 0.10 से 0.50 फीसदी तक की कटौती, Loan हो सकते हैं सस्ते

Updated at : 11 Mar 2020 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
SBI Cuts Interest Rate : स्टेट बैंक ने मियादी जमा और ब्याज दरों में 0.10 से 0.50 फीसदी तक की कटौती, Loan हो सकते हैं सस्ते

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बुधवार को term deposite, fixed deposite, interest rates में 0.10 से लेकर 0.50 फीसदी की कटौती की है. इससे उसके ग्राहकों के लिए Loan सस्ते होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

मुंबई : देश के सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को विभिन्न परिपक्वता अवधि की मियादी जमाओं तथा कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की. नयी दरें 10 मार्च से प्रभाव में आएंगी. बैंक ने एक महीने में दूसरी बार ब्याज में कटौती की है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के लिए खुदरा मियादी जमा (2 करोड़ रुपये से कम) पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी से 0.50 फीसदी की कटौती की है. सात दिन से 45 दिन में परिपक्व होने वाले मियादी जमाओं पर ब्याज दर अब 4 फीसदी होगी, जो पहले 4.50 फीसदी थी.

वहीं, एक साल और उससे अधिक अवधि के लिए जमाओं पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गयी है. एक साल से दो साल से कम अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर अब 5.90 फीसदी होगी, जो पहले 6 फीसदी थी. बुजुर्गों के लिए इसी अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर अब 6.50 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी होगी.

बैंक ने 180 दिन और उससे अधिक अवधि के लिए दो करोड़ रुपये और उससे अधिक (थोक जमा) की मियादी जमाओं पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है. एक साल और उससे अधिक की अवधि की थोक जमा राशि पर ब्याज दर अब 4.60 फीसदी होगी, जो पहले 4.75 फीसदी थी.

इससे पहले, फरवरी में बैंक ने खुदरा मियादी जमाओं पर ब्याज दरों में 0.10 से 0.5 फीसदी की कटौती की थी, जबकि थोक जमा के मामले में 0.25 से 0.50 फीसदी की कटौती की गयी है. एसबीआई के अनुसार, इसके अलावा बैंक ने एक साल की एमसीएलआर 0.10 फीसदी घटाकर 7.75 फीसदी कर दी है, जो पहले 7.85 फीसदी थी.

वहीं, एक दिन की अवधि और एक महीने के लिए एमसीएलआर 0.15 फीसदी घटाकर 7.45 फीसदी कर दी गयी है. तीन महीने अ‍वधि के लिए एमसीएलआर को 7.65 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दिया गया है. इसी तरह, दो साल और तीन साल के एमसीएलआर को 0.10 फीसदी घटाकर क्रमश: 7.95 फीसदी और 8.05 फीसदी कर दिया गया है. नयी दरें 10 मार्च से प्रभाव में आएंगी. इससे पहले, सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 11 मार्च से अपने एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कमी करने की घोषणा की थी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola