शेयर बाजार में जोरदार उछाल, हरे निशान पर सेसेंक्स और निफ्टी, इन शेयरों के खरीदारों की चांदी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Nov 2022 11:29 AM
Share Market News: मंगलवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला. लेकिन जल्दी ही मार्केट में रिकवरी दिखाई देने लगी. अभी सेंसेक्स 310 अंक की बढ़त के साथ 62822.46 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 94 अंकों की बढ़त के साथ 15657 पर कारोबार कर रहा है.
Share Market News: मंगलवार को शेयर बाजार में फिर बढ़त दिखाई दी. एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बढ़त दिखाई दी. दिन के 11 बजे शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 310 अंक की बढ़त के साथ 62822.46 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 94 अंकों की बढ़त के साथ 15657 पर कारोबार कर रहा है.
बढ़ने वाले शेयर: बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़त से कई शेयरों के भाव काफी बढ़ गए हैं. जिन शेयरों के भाव में इजाफा हुआ है उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डीज, टाइटन, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं. वहीं, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई.
हल्की गिरावट के बाद उठा शेयर बाजार: गौरतलब है कि आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला. लेकिन जल्दी ही मार्केट में रिकवरी दिखाई देने लगी. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स करीब 142 अंक नीचे खुला. जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ 18,552 पर खुला.
गौरतलब है कि सोमवार को भी कारोबारी सप्ताह के दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखाई दी थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था. विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश जारी रहने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली से बाजार को में जोरदार उछाल आयी. सोमवार को निफ्टी भी 50 अंक बढ़त के साथ 18,562.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










