ePaper

Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी बरकरार, एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स 69 हजार के पार

Updated at : 05 Dec 2023 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market/ file photo

Share Market/ file photo

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में एतिहासिक तेजी बरकरार है. आज मार्केट ने नया रिकार्ड बनाया है. निफ्टी 119.90 अंक यानी 0.58 फीसदी की एतिहासिक बढ़त के साथ 20806 पर खुला. जबकि, बीएसई का सेंसेक्स 303.41 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 69168 के स्तर पर खुला था.

विज्ञापन

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में एतिहासिक तेजी बरकरार है. आज मार्केट ने नया रिकार्ड बनाया है. निफ्टी 119.90 अंक यानी 0.58 फीसदी की एतिहासिक बढ़त के साथ 20806 पर खुला. जबकि, बीएसई का सेंसेक्स 303.41 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 69168 के स्तर पर खुला था. विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में घरेलू बाजारों में तेजी रही. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सप्ताह घोषित होने वाले मौद्रिक नीति निर्णय में ब्याज दर पर यथास्थिति बनाए रखेगा. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.94 अंक उछलकर 69,035.06 के नए शिखर पर पहुंच गया. निफ्टी भी 52.60 अंक चढ़कर 20,739.40 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा. सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और क्रमश: 4.40 प्रतिशत और 4.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार किया. बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई अन्य प्रमुख लाभ में रहे. वहीं एचसीएल टेक, इंफोसिस और बजाज ऑटो के शेयर नुकसान में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.41 प्रति डॉलर पर

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.41 के सर्वकालिक निचले स्तर पर. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति बुधवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक शुरू करेगी. शुक्रवार को निर्णय की घोषणा की जाएगी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.41 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है. रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.62 पर रहा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(भाषा इनपुट)

Also Read: Raymond Share Price: जल्द सुलझ सकता है गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी का विवाद, रेमंड के शेयर आज 3 प्रतिशत चढ़े

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola