PM Kisan 21st Installment: सरकार ने 27 लाख किसानों के लिए जारी किए पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे, चेक करें अकाउंट
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 26 Sep 2025 9:57 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Kisan 21st Installment: केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के 27 लाख किसानों के बैंक खातों में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की. यह 21वीं किस्त बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए भेजी गई. पीएम-किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की तीन समान किस्तें सीधे किसानों के बैंक खाते में डाली जाती हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह राशि जारी करने की घोषणा की.
PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसों के आने का इंतजार करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 24 लाख किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम) योजना के तहत 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की. यह मदद हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों के लिए प्राथमिकता पर दी गई है.
पीएम-किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इस योजना के तहत भूमिधारक किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में तीन किस्तों में दी जाती है. योजना का उद्देश्य किसानों की कृषि संबंधी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है.
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जारी की गई 21वीं किस्त
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की. इस बार की किस्त खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को दी गई है, जो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए हैं.
किस राज्य को कितनी राशि मिली
सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तीनों राज्यों में कुल 27 लाख किसानों को सीधी वित्तीय मदद दी गई. इसमें 2.7 लाख महिला किसान भी शामिल हैं. सरकार की ओर जिन तीन राज्यों के 27 लाख किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे जारी किए गए हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश के 8,01,045 किसानों को 160.21 करोड़ रुपये मिले. पंजाब के 11,09,895 किसानों को 221.98 करोड़ रुपये की सहायता दी गई और उत्तराखंड के 7,89,128 किसानों को 157.83 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इस तरह कुल मिलाकर 540 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई.
अब तक मिला कितना लाभ
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी. तब से लेकर अब तक इन तीनों राज्यों को कुल 13,626 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है. इससे लाखों किसानों को समय पर वित्तीय राहत मिली है.
इसे भी पढ़ें: 200 से अधिक देशों के लोग खाते हैं भारत की जेनरिक दवा, यूं ही नहीं कहा जाता दुनिया की फार्मेसी
किसानों के साथ सरकार की प्रतिबद्धता
इस मौके पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है. उनका कहना था कि किसानों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए समय पर राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी, 1.5 लाख रुपये किलो से सिर्फ 8 कदम दूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










