फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी, 1.5 लाख रुपये किलो से सिर्फ 8 कदम दूर

सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Silver Price Hikes: फेस्टिव सीजन में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को चांदी 1,900 रुपये उछलकर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. वहीं, सोने की कीमतें भी 330 से 400 रुपये तक बढ़ गईं. घरेलू सर्राफा बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की दिलचस्पी ने वैश्विक गिरावट का असर कम कर दिया है. अब बाजार की नजर इस पर है कि क्या चांदी 1.5 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार करेगी.
Silver Price Hikes: फेस्टिव सीजन में चांदी और सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. स्टॉकिस्टों की मजबूत मांग और निवेशकों की सक्रियता ने घरेलू सर्राफा बाजार को नए रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया है. शुक्रवार को चांदी की कीमतें एक बार फिर नए शिखर पर पहुंच गईं, जिससे निवेशकों और खरीदारों में उत्साह बढ़ गया है. फिलहाल, यह 1.5 लाख रुपये प्रति किलो की दर से सिर्फ 8 कदम दूर है.
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. पिछले सत्र में यह 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. लगातार बढ़ती घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने चांदी को नए शिखर पर पहुंचा दिया है. अब बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में चांदी 1.5 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर पाएगी.
सोने की कीमतों में भी तेजी
त्योहारी सीजन का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है. सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया. गुरुवार को यह 1,17,370 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. लगातार बढ़ती मांग से यह साफ है कि त्योहारी मौसम में निवेशक और उपभोक्ता दोनों सोने और चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
घरेलू मांग ने बनाए रखी तेजी
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. इसका मुख्य कारण त्योहारों के दौरान मजबूत मांग और सर्राफा बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी है. इससे वैश्विक दबाव का असर घरेलू कीमतों पर कम दिखाई दिया.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई. हाजिर सोना 0.12% टूटकर 3,744.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.35% गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई. लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों का स्थानीय बाजारों पर बड़ा असर नहीं पड़ा और मांग की मजबूती ने सर्राफा की कीमतों को सहारा दिया.
इसे भी पढ़ें: 200 से अधिक देशों के लोग खाते हैं भारत की जेनरिक दवा, यूं ही नहीं कहा जाता दुनिया की फार्मेसी
1.5 लाख के पार पहुंच सकती है चांदी
त्योहारी सीजन ने सोने और चांदी दोनों की कीमतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. चांदी जहां 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है, वहीं सोना भी लगातार चढ़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही मांग जारी रही तो चांदी निकट भविष्य में 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने फिलहाल निवेशकों को सर्राफा बाजार की ओर मोड़ दिया है.
इसे भी पढ़ें: कौन कंपनी बनाती है मिग-21 लड़ाकू विमान, जो 3 जंगों में पाकिस्तान का बना काल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




