Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की फिर बढ़ी कीमत, त्योहारी सीजन में कमर तोड़ रही है महंगाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2021 7:32 AM

विज्ञापन

पेट्रोल - डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत पर नजर डालें तो इस सप्ताह सिर्फ दो दिनों को छोड़कर लगातार पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई कीमत के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये हो गया है वहीं डीजल की कीमत 98.07 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गयी है.

विज्ञापन

पेट्रोल डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है. लगातार बढ़ती कीमत कहां जाकर स्थिर होगी यह कहना मुश्किल हो गया है. पेट्रोल – डीजल की कीमत के साथ- साथ त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं के साथ- साथ त्योहार के सामानों की कीमत भी महंगी हो गयी है. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन लगातार कीमत में बढ़ोतरी कर रहीं हैं आज फिर पेट्रोल- डीजल के दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है.

पेट्रोल – डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत पर नजर डालें तो इस सप्ताह सिर्फ दो दिनों को छोड़कर लगातार पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई कीमत के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये हो गया है वहीं डीजल की कीमत 98.07 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गयी है.

Also Read: पेट्रोल – डीजल पर भारी छूट, इन प्लैटफॉर्म पर मिल रहा बड़ा कैशबैक

अगर पेट्रोल – डीजल की बढ़ रही कीमत पर नजर डालें तो सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी जारी है. बीच में कुछ दिनों की राहत जरूर थी लेकिन इसके साथ ही 26 दिनों में ही यह 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

अगर डीजल की बढ़ोतरी पर नजर डालें तो इसमें ज्यादा तेजी नजर आती है. 29 दिनों में ही यह 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. अगर अंतरराष्ट्री बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर नजर डालें तो ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ही रहा. पिछले सप्ताह यह 85 डॉलर के पार चला गया था.

क्या है प्रमुख शहरों में पेट्रोल – डीजल की कीमत

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली 109.34 98.07

मुंबई 115.15 106.23

चेन्नै 106.04 102.25

कोलकाता 109.79 101.19

भोपाल 118.07 107.50

रांची 103.53 103.46

बेंगलुरु 113.15 104.09

पटना 113.10 104.71

चंडीगढ़ 105.22 97.77

लखनऊ 106.24 98.54

नोएडा 106.46 98.73

देश की प्रमुख तेल कंपनियां हर दिन HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल की नयी कीमत जारी करती हैं. नयी कीमत के अनुसार वेबसाइट पर जानकारी अपडेट की जाती है. अगर आप भी अपने शहर में ताजा पेट्रोल- डीजल की बढ़ोतरी के बाद की कीमत जानना चाहते हैं तो अपने फोन से SMS के जरिए पता कर सकते हैं आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं.

Also Read: Petrol-Diesel Price Today: आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल- डीजल के दाम में हो गयी है बढ़ोतरी

आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola