बिना वीजा भारत आया पाकिस्तानी युवा, खाया वड़ा-पाव, जाने कैसे हुआ ये? Video

मुंबई एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ वकास हसन
Pakistani Indigo Flight Mumbai Layover: वकास हसन ने बताया कि वह सिंगापुर से सऊदी अरब की यात्रा पर थे और इसी दौरान ट्रांजिट में भारत में रुके. उन्होंने इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का टिकट बुक किया और इसके लिए उन्हें भारतीय वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ी.
Pakistani Indigo Flight Mumbai Layover: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी उद्योगपति वकास हससन ने खुलासा किया कि उन्होंने बिना भारतीय वीजा के भारत पहुंचकर इंडिगो फ्लाइट से सफर किया. इस घटना ने लोगों को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.
बिना वीजा के भारत यात्रा कैसे हुई संभव?
वकास हसन ने बताया कि वह सिंगापुर से सऊदी अरब की यात्रा पर थे और इसी दौरान ट्रांजिट में भारत में रुके. उन्होंने इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का टिकट बुक किया और इसके लिए उन्हें भारतीय वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ी. हससन के मुताबिक, यह प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी है और कुछ विशेष परिस्थितियों में ऐसा संभव होता है. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों से चले आ रहे राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारतीय वीजा प्राप्त करना काफी कठिन प्रक्रिया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में ट्रांजिट के दौरान यात्रियों को सीमित समय के लिए बिना वीजा के रुकने की अनुमति होती है, जिससे हसन को इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आई.
विमान कर्मचारियों की प्रतिक्रिया
हससन ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों ने उनके पासपोर्ट को देखकर हैरानी जताई थी. कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि बिना वीजा के वह भारतीय फ्लाइट में कैसे यात्रा कर सकते हैं. इस पर हससन ने उन्हें समझाया कि उनकी यात्रा ट्रांजिट नियमों के तहत पूरी तरह वैध है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
हससन का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे हैरान करने वाला बताया, तो कुछ ने हससन के अनुभव को रोचक करार दिया. यह घटना अंतरराष्ट्रीय यात्रा के नियमों को लेकर जागरूकता का उदाहरण है, जिसमें कई बार आम लोग भी भ्रमित हो जाते हैं.
Also Read: 14 की उम्र में शादी, 15 में मां, 34 में पति को छोड़ा, अब 13 बसों की मालकिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




