ePaper

Special Story: भारत के फास्टेस्ट ग्रोविंग इकोनॉमी के दर्जा पर मंडरा रहा खतरा, चिंता में है मोदी सरकार

Updated at : 10 Jan 2023 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Special Story: भारत के फास्टेस्ट ग्रोविंग इकोनॉमी के दर्जा पर मंडरा रहा खतरा, चिंता में है मोदी सरकार

आर्थिक विशेषज्ञों और सांख्यिकी मंत्रालय के अनुमान को मानें, तो आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी या इससे नीचे जाने पर भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था (Fastest Growing Economy) का दर्जा खो सकता है. डिमांड में नरमी आने की वजह से देश की वृद्धि दर में गिरावट आने की आशंका है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : एक फरवरी 2023 को संसद में नए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट (General Budget) पेश होना है और आगामी 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2022-23 समाप्त हो जाएगा, लेकिन चालू वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही के पहले महीने में ही केंद्र की मोदी सरकार चिंता में है. सरकार के चिंतित होने का कारण यह है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी तक रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. कहा यह जा रहा है कि डिमांड में नरमी आने की वजह से देश की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट आने की आशंका है. आर्थिक विशेषज्ञों और सांख्यिकी मंत्रालय के अनुमान को मानें, तो आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी या इससे नीचे जाने पर भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था (Fastest Growing Economy) का दर्जा खो सकता है.

भारत क्यों खोएगा फास्टेस्ट ग्रोविंग इकोनॉमी का दर्जा

मीडिया की एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर घटकर सात फीसदी पर आने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में नरमी के चलते देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर घटकर सात फीसदी रह सकती है. ऐसा होने पर भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था का दर्जा गंवा सकता है.

चालू वित्त वर्ष में 7 फीसदी रह सकती है आर्थिक वृद्धि दर

रिपोर्ट में कहा गया है कि सांख्यिकी मंत्रालय के पहले आधिकारिक अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर सात फीसदी रहेगी, जो बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 फीसदी थी. भारत की आर्थिक वृद्धि दर को सात फीसदी तक रहने वाला यह अनुमान सरकार के पहले के 8 से 8.5 फीसदी की वृद्धि के अनुमान से काफी कम है. हालांकि, यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6.8 फीसदी के अनुमान से अधिक है.

Also Read: आईएमएफ ने 2022 के लिए भारत की वृद्धि दर अनुमान को घटाया, आर्थिक गतिविधियां और मांग में आई कमजोरी
भारत की वृद्धि दर सऊदी अरब से कम रहने का अनुमान

मीडिया की रिपोर्ट में यह आशंका भी जाहिर की गई है कि भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर आरबीआई यह अनुमान अगर सही रहा, तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर सऊदी अरब से कम रहेगी. सऊदी अरब की वृद्धि दर 7.6 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है. सही मायने में देखें, तो भारत की जीडीपी वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 6.3 फीसदी रही थी, जबकि इस अवधि में सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था 8.7 फीसदी की दर से बढ़ी थी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola